सलमान खान की Tiger 3 को लेकर सनी देओल ने किया ऐसा कमेंट, बोले- जीत गए और.....
Sunny Deol-Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इस समय अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। फिल्म 'टाइगर 3' गत 12 नवंबर 2023 को दिवाली के शुभ अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। वहीं 'टाइगर 3' के सक्सेस को लेकर सनी देओल ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने सलमान खान के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
बॉक्स ऑफिस पर 'टाइगर 3' की धूम
फिल्म 'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी नजर आ रहे हैं। फिल्म वर्ल्डवाइड शानदार कमाई कर रही है। आपको बता दें कि 'टाइगर 3' ने रिलीज के पहले ही दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 43 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। ओपनिंग डे कलेक्शन में 'टाइगर 3' ने सनी दओल की फिल्म 'गदर 2' को पीछे छोड़ दिया था। वहीं अब तक 'टाइगर 3' वर्ल्डवाइड 371 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है।

सनी देओल ने सलमान खान को दी बधाई
फिल्म 'टाइगर 3' के शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखने के बाद सनी देओल ने सलमान खान को बधाई दी है। सनी देओल ने सलमान खान को हग करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। उन्होंने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- जीत गए। सनी देओल द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर लोगों को काफी पसंद आ रही है। लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और सलमान खान को 'टाइगर 3' की सक्सेस के लिए बधाई भी दे रहे हैं।
सलमान खान और सनी देओल की दोस्ती
आपको बता दें सलमान खान और सनी देओल एक साथ फिल्म 'जीत' में काम कर चुके हैं। ये फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई थी। फिल्म 'जीत' में सलमान खान और सनी देओल के साथ साथ करिश्मा कपूर, अमरीश पुरी और तब्बू भी नजर आई थीं। जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले ही सनी देओल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सलमान खान को उनकी फिल्म 'टाइगर 3' के लिए विश किया था।












Click it and Unblock the Notifications