Sunny Deol का जुहू वाला बंगला 'सनी विला' की होने वाली थी नीलामी, करोड़ों में इसकी कीमत
Sunny Deol Juhu Bangalow Price: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' का रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने का सिलसिला जारी है। महज 10 दिनों में फिल्म ने 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जहां एक तरफ सनी देओल फिल्म की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ खबर आई कि एक्टर के जुहू वाले बंगले को लेकर चर्चा में आ गए।
जुहू वाला घर हुआ था निलाम
बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक विज्ञापन निकाला था जिसके मुताबिक सनी देओल ने बैंक के 56 करोड़ ब्याज के साथ लौटाने थे। लेकिन उन्होंने ये पैसा नहीं दिया जिसकी वजह से बैंक ने अखबार में नोटिस निकालकर दोनों प्रॉपर्टी को नीलाम करने का एलान किया था। हालांकि बाद में 24 घंटे के अंदर बैंक द्वारा इस नोटिस को वापस ले लिया गया। ऐसे में हम आपको बताते हैं उस बंगले में क्या कुछ खास और उसकी कुल कीमत कितनी है।

करोड़ों में है प्रॉपर्टी
सनी देओल के इस बंगले का नाम सनी विला है। ये उनके पिता धर्मेंद्र के नाम पर है। इस बंगले में सनी देओल अपने पूरे परिवार से साथ रहते हैं। क्योंकि सनी देओल की यह प्रॉपर्टी मुंबई के जुहू स्थित है जो कि पॉश इलाका है ऐसे में इस प्रॉपर्टी की कीमत करो़ड़ों में बताई जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल के घर की कीमत लगभग 30 से 40 करोड़ रुपये है।
इतनी है कीमत
बंगले के साथ-साथ सनी देओल का अपना स्टूडिया भी है जिसकी कीमत 35 करोड़ रुपये है। एक्टर का ये स्टूडियो बेहद खास है इसमें अभी तक कई फिल्मों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म गदर 2 की स्क्रीनिंग भी यहीं की थी। इसके अलावा अभिषेक बच्चन की फिल्म घूमर की स्क्रीनिंग भी हो चुकी है।
गदर 2 कर रही रिकॉर्डतोड़ कमाई
बता दें कि, सनी देओल ने फिल्म गदर 2 से लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी की। 22 साल बाद एक बार फिर सनी देओल तारा सिंह बनकर छा गए। फिल्म ने महज 10 दिनों में ही 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इसके अलावा विदेश में भी फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म में सनी देओल के अलावा अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications