सनी देओल के हाथ आई फरहान अख्तर की एक्शन-थ्रिलर फिल्म, पता चल गई कहानी!

'गदर 2' और 'जाट' से सनी देओल ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचाया है। इसके बाद उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई। उनके पास बॉर्डर 2, लाहौर 1947 और रामायण: पार्ट वन जैसी बड़ी फिल्में हैं। इसके साथ ही अब उनके हाथ एक और फिल्म लग गई है। रिपोर्ट्स की माने तो सनी देओल पहली बार फरहान अख्तर के साथ एक काम करने वाले हैं। वो बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर में नजर आएंगे।

इंडस्ट्री से जुड़े सोर्स ने बताया, "सनी देओल और एक्सेल एंटरटेनमेंट की पहली बार एक फिल्म में काम करने जा रहे हैं। फिलहाल अभी इसका नाम तय नहीं हुआ है। हालांकि ये फिल्म एक्शन थ्रिलर जॉनर की होगी। दोनों के बीच लंबे वक्त से बातचीत चल रही थी और अब एक हाई-कॉन्सेप्ट।

Sunny Deol

सोर्से ने आगे कहा, सनी बड़े बजट की एक्शन फिल्म पर काम करने को लेकर दोनों ही काफी उत्साहित हैं। सनी को स्क्रिप्ट भी बहुत पसंद आई है। साथ ही वो फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के साथ काम करने को लेकर बेहद खुश हैं।" सूत्र ने ये भी बताया कि इस फिल्म से बालाजी डायरेक्शन में डेब्यू करेंगे, जो तमिल की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में असिस्टेंट और एसोसिएट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं।

सूत्र ने बताया, "यह एक बड़ी और दमदार फिल्म होगी, जिसमें सनी देओल उस अवतार में नजर आएंगे जिसे दर्शक हमेशा से पसंद करते आए हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट भी इस पहली साझेदारी को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फिल्म में जबरदस्त ड्रामा और इंटेंस से भरपूर कई पल होंगे जो सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए एक शानदार अनुभव बनेंगे।"

इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के अन्य अहम किरदारों की कास्टिंग फिलहाल चल रही है, और इसका टाइटल व फर्स्ट लुक जल्द ही आधिकारिक रूप से सामने आएगा। जहां तक एक्सेल एंटरटेनमेंट की बात है, यह प्रोडक्शन हाउस आने वाले दो सालों में कई बड़ी थियेट्रिकल फिल्मों के साथ तैयार है, जैसे 120 बहादुर, मिर्जापुर: द मूवी, और सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली डॉन 3।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+