भारत-पाकिस्तान के रिश्ते पर सनी देओल ने दिया बड़ा बयान, कहा- राजनीतिक ताकतें ही नफरत पैदा करती हैं
Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सीन देओल और एक्ट्रेस अमीषा पटेल की अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' का ट्रेलर गत 26 जुलाई को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग फिल्म के ट्रेलर को खूब पसंद कर रहे हैं। कई लोगों ने तो ट्रेलर देखने के बाद से ही इस मूवी को ब्लॉकबस्टर बता दिया है। आपको बता दें कि फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर सनी देओल ने भारत और पाकिस्तान के रिश्ते के बारे में भी कई बातें कही हैं। ऐसे में लोग सनी देओल के बयान को लेकर भी चर्चाएं कर रहे हैं।
बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी सासंद सनी देओल ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर कहा कि भारत और पाकिस्तान की जनता झगड़ा नहीं चाहती है। सनी देओल ने आगे कहा- सभी लोग एक ही मिट्टी के बने हैं। लेकिन दोनों देशों की राजनीतिक ताकतें ही नफरत पैदा करती है।

भारत-पाकिस्तान के रिश्ते पर सनी देओल का बयान
आपको बता दें कि इस इवेंट में सनी देओल ने भारत-पाकिस्तान के बीच के रिश्ते को लेकर कहा- भारत-पाकिस्तान के दोनों तरफ उतना ही प्यार है। ये सियासी खेल होता है, जो ये सब नफरतें पैदा करता है। जनता झगड़ा नहीं चाहती है। आखिर हैं तो सभी एक ही मिट्टी के। यही सब आप इस बार मेरी फिल्म 'गदर 2' में भी देखेंगे। फिल्म में कुछ लेने-देने की बात नहीं होती है। बात होती है इंसानियत की।
सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' की कहानी
जानकारी के अनुसार सनी देओल की फिल्म 'गदर' हो या उनकी अपकमिंग मूवी 'गदर 2', दोनों ही फिल्मों में भारत-पाकिस्तान के रिश्ते को दिखाया गया है। इससे पहले फिल्म 'गदर' में दोनों मुल्कों के बीच हुए बंटवारे का दर्द और लोगों की नफरत देखने को मिली थी। हालांकि इस बार तारा सिंह, सकीना के साथ साथ उनके बेटे जीते की कहानी भी फिल्म में दिखाई जाएगी।
11 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'गदर 2' का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहे है। ट्रेलर में देखआ जा सकता है कि 'सकीना' और 'तारा सिंह' का बेटा 'जीते' अब बड़ा हो गया है। वह भारतीय सेना में नौकरी करता है। लेकिन एक दिन वह गलती से पाकिस्तान पहुंच जाता है, जहां पड़ोसी देश उस पर जुल्म करने लगते हैं। अपने बेटे को बचाने के लिए तारा सिंह एक बार फिर पाकिस्तान जाता है। इस बार भी फिल्म में ढेर सारा एक्शन और ड्रामा देखने को मिलेगा। साथ ही दमदार गाने भी सुनने को मिलेंगे। फिल्म 'गदर 2' आगामी 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications