ब्रह्मास्त्र को 'चुप' कराने आ रहे हैं सनी देओल, फ्री टिकट का हुआ ऐलान, तो 10 मिनट में बुक हुए सारे शो

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की फिल्म चुप जल्द ही रिलीज होने जा रही है। सिनेमाघरों में ऑफिशियल रिलीज से पहले मेकर्स ने बेहद ही इनोवेटिव कदम उठाया है।

मुंबई, 20 सितंबर: बॉलीवुड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। हर दिन फिल्म नए-नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। कई फिल्मों को पीछे पछाड़कर 'ब्रह्मास्त्र' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने नाम की तरह तबाही मचा कर रखी हुई है। लेकिन अब लगता है कि रणबीर और आलिया की इस फिल्म को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। जी हां! ये टक्कर कोई और नहीं, बल्कि बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल देंगे। फिल्म को लेकर मेकर्स इसके सुपरहिट होने के कयास लगा रहे हैं। ऐसे में फिल्म को लेकर सभी को काफी उम्मीदे हैं।

Sunny Deol

सनी देओल इन दिनों काफी चर्चा में हैं। एक्टर की फिल्म 'चुप' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को कड़ी टक्कर देगी और ये बात काफी बड़ी है क्योंकि बायकॉट के ट्रेंड के बीच 'ब्रह्मास्त्र' बॉलीवुड के लिए वरदान साबित हुई है। ऐसे में सनी देओल की इस फिल्म को लेकर दर्शक पहले से ही बेहद एक्साइटेड हैं।

आज यानी 20 सितंबर को फिल्म को देश के कई शहरों में नि:शुल्क दिखाने की घोषणा की गई है। ऐसे में सिर्फ 10 मिनट में ही सारे टिकट्स बुक भी हो गए। दर्शक फिल्म को लेकर बेहद उतावले दिख रहे हैं। फिल्म में सनी देओल के साथ दुलकर सलमान और पूजा भट्ट भी दिखाई देने वाले हैं।

चुप फिल्म के डायरेक्टर आर बाल्की ने फिल्म को लेकर फ्री टिकट की अनाउंसमेंट करते हुए कहा कि वे फिल्म को फ्री में दिखाएंगे। क्रिटिक्स या फिल्म इंडस्ट्री के साथियों को नहीं, बल्कि जनता को। ऐसा करने से उनका मकसद सबसे पहले जनता की राय जानना है।

बताते चलें कि फिल्म 23 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जो ऐसे सीरियल किलर की कहानी है, जो फिल्म का रिव्यू देने वालों की हत्या कर डालता है और उनकी लाश पर स्टार रेटिंग देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+