बॉलीवुड में दिखावटी दोस्ती को लेकर सनी देओल का बड़ा बयान, कहा- किसी ने मेरा साथ.....

Sunny Deol On Bollywood: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इसके अलावा पिछले कुछ दिनों से वह अपनी फिल्म के प्रमोशनल इवेंट्स में भी बिजी चल रहे हैं जहां पर वह कई तरह की बयानबाजी करते नजर आ रहे हैं। पहले सनी देओल ने बॉलीवुड और ड्रग्स के कनेक्शन पर बड़ा बयान दिया था और अब वह इंडस्ट्री में दिखावटी दोस्ती को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आए हैं।

इंडस्ट्री में लोगों का दिखावटी स्वभाव
सनी देओल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में नकली भाईचारे को उजागर किया है और कहा है कि एक समय ऐसा था जब कोई भी उनके छोटे भाई बॉबी देओल को लॉन्च करने के लिए तैयार नहीं था। सनी देओल ने एक इंटरव्यू में पूजा तलवार से बात करते हुए कहा- बॉलीवुड इंडस्ट्री में लोगों का दिखावटी स्वभाव पुराना है। मैं अपने छोटे भाई बॉबी देओल को बॉलीवुड में लॉन्च करना चाहता था लेकिन कोई भी इसके लिए मेरे साथ हाथ मिलाने को तैयार नहीं था।

Sunny Deol

बॉबी को लॉन्च करने के लिए कोई आगे नहीं आया
सनी देओल ने कहा- मेरा मानना है कि आजकल स्टार किड्स के लिए फिल्मों में शुरुआत करना काफी कठिन हो गया है। इस इंडस्ट्री में ऐसे कई लोग हैं जो सिर्फ नफरत फैलाते हैं। वह जिस तरह से व्यवहार करते हैं, ऐसे में आपको हैरानी होने लगेगी। उन्होंने आगे कहा- हमारा परिवार कभी भी कैंप परिवार नहीं रहा। मुझे याद है कि जब मैं अपने छोटे भाई बॉबी देओल को लॉन्च कर रहा था तब मैं सभी निर्देशकों के पास गया था। कोई भी हमसे हाथ मिलाने को तैयार नहीं था। आपको बता दें कि बॉबी देओल ने साल 1995 में राजकुमार संतोषी की फिल्म 'बरसात' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

सनी देओल ने कहा- मुझे पाजी मत बुलाओ
सनी देओल ने आगे कहा- मुझे ऐसा लगा कि इस इंडस्ट्री में मुझे इतने सारे लोग 'पाजी' (भाई) कहते हैं। मैंने उनसे पूछा मुझे क्यों इस नाम से पुकारते हो। कृपया मुझे पाजी न कहें क्योंकि आप पाजी का मतलब ही नहीं समझते हैं। पाजी बुलाने पर बड़े भाई के प्रति सम्मान दिखाना भी जरूरी होता है। हम अपने जीवन में एक अच्छे एक्टर हैं, भले ही कैमरे पर अच्छे अभिनेता न हों।

सनी देओल अपनी पुरानी फिल्मों पर करना चाहते हैं काम
इस इंटरव्यू में सनी देओल ने आगे कहा कि शायद उन्हें अपनी पुरानी फिल्मों को दोबारा देखना चाहिए। दरअसल बहुत सारे प्रशंसक उनसे 'दामिनी', 'बॉर्डर', 'अर्जुन पंडित' और उन सभी फिल्मों को फिर से बनाने के लिए कहते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म 'गदर 2' को मिली प्रतिक्रिया ने उन्हें अपने मशहूर किरदारों को फिर से देखने के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है।

11 अगस्त को रिलीज होगी 'गदर 2'
आपको बता दें कि सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' आगामी 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने लोगों को हैरान कर दिया है। ऐसे में ये कहा जा रहा है कि ये फिल्म ओपनिंग डे पर ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के डायेरक्टर अनिल शर्मा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+