22 साल बाद फिर दिखेगी तारा सिंह और सकीना की प्रेम कथा, रिलीज हुआ 'गदर एक प्रेम कथा' का ट्रेलर
गदर 2 के रिलीज होने से पहले सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म को सिनेमाघरों में एक बार फिर रिलीज किया जा रहा है।

Gadar Ek Prem Katha Trailer Out: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 को लेकर चर्चा में हैं। ये जोड़ी 22 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर धमाल मचाने वाली है। लेकिन दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट को देखते हुए मेकर्स ने 'गदर एक प्रेम कथा' को रि-रिलीज करने का फैसला लिया है।
गदर एक प्रेम कथा का ट्रेलर हुआ रिलीज
जी स्टूडियो ने फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यूट्यूब पर ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह ट्रेलर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्रेलर को देख 22 साल बाद सनी देओल, अमीषा पटेल और अमरीश पुरी के वही डायलॉग देखकर फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने की उत्सुकता को बढ़ा सकता है।
इस दिन थिएटर में देगी दस्तक
केवल एक घंटे में ही इस ट्रेलर को यूट्यूब पर 75 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म गदर एक प्रेम कथा 9 जून को सिनेमाघर में एक बार रिलीज होने जा रही है। ऐसे में इस फिल्म को देखने के लिए फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार फिल्म के ट्रेलर को लेकर फैंस अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
फिल्म गदर 2 कब होगी रिलीज?
लेकिन 22 साल में स्क्रीन क्वालिटी में काफी कुछ बदल गया है। जहां पहले पार्ट में तारा सिंह की भूमिका निभाते हुए सनी देओल सकीना यानी अमीषा पटेल के लिए पाकिस्तान जाकर भिड़ जाते हैं। वहीं इसके सेकंड पार्ट में अब अपने बेटे चरनजीत को वापस लाने के लिए पाकिस्तान जाएंगे। बता दें कि, गदर 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी जिसका फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications