सनी, बॉबी और ईशा देओल ने 'पापा द लीजेंड' धमेंद्र को किया बर्थडे विश, शेयर की ये पोस्ट
नई दिल्ली, 08 दिसंबर। हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र बुधवार को 86 साल के हो गए। इस खास मौके पर धमेंद्र के तीनों बच्चों ने खास अंदाज में अपने पापा को बर्थडे विश किया है। उनकी बेटी ईशा देओल और बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने पापा धमेंद्र को बधाई देने के लिए तस्वीरें सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की है।

सनी देओल ने लिखी ये बात
सनी देओल और बॉबी देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र के साथ तस्वीरें साझा की हैं। सनी देओल ने धर्मेंद्र के साथ दो तस्वीरें पोस्ट की और पिता को बर्थडे विश करने के लिए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हैप्पी बर्थडे पापा लव यू। तस्वीरों में एक-दूसरे के बगल में खड़े पिता-पुत्र की जोड़ी मुस्कुराती नजर आ रही है।
बॉबी देओल ने फोटो शेयर की ये प्यारी पोस्ट
वहीं बॉबी ने भी पापा धर्मेंद्र के साथ एक फोटो शेयर की और इसे कैप्शन दिया, "मेरे पापा द लीजेंड विश यू लव फ्रॉम माई हार्ट। आपका बेटा होने पर मुझे नाज है। HappyBirthday
ईशा देओल ने पापा के लिए लिखी ये पोस्ट
धर्मेंद्र की एक्ट्रेस बेटी ईशा देओल ने भी ट्विटर पर धमेंद्र के साथ एक फोटो पोस्ट की और लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो पापा खुश, स्वस्थ, मजबूत और फिट रहें आई लव यू। हम धन्य है क्योंकि आप हमारी ताकत हैं।
फिल्म की शूटिंग से लौटे हैं धमेंद्र
बता दें धर्मेंद्र हाल ही में करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की दिल्ली में शूटिंग कर मुंबई लौटे हैं। करण द्वारा निर्देशित फिल्म में धर्मेंद्र जया बच्चन, शबाना आजमी, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगे। धमेंद्र ने शूटिंग से लौटने के बाद यूनिट के लोगों को धन्यवाद देने के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखी थी। धर्मेंद्र ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरूआत 1960 में दिल भी तेरा हम भी तेरे से की थी। उन्होंने फूल और पत्थर, मेरा गांव मेरा देश, यादों की बारात, शोले और नौकरी बीवी का सहित कई लोकप्रिय फिल्मों में महत्वूपर्ण किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों पर राज किया।
धमेंद्र ने बताया कि वो क्यों नहीं सेलिब्रेट करते बर्थडे
धर्मेंद्र ने हिंदुस्तान टाइम्स को एक साक्षात्कार में बताया था कि उन्होंने अपनी मां की मृत्यु के बाद अपना जन्मदिन मनाना बंद कर दिया। "मैं अभी दिल्ली में अपनी शूटिंग खत्म करके लौटा हूं बर्थडे सेलिब्रेट करने का कोई प्लान नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि वह फैंस से मिले प्यार से खुश हैं। "मुझे पता है कि मैं 86 साल का हो गया हूं, लेकिन मैं अपनी उम्र के बारे में नहीं सोचता। मैं सिर्फ ईमानदारी से काम करता हूं, और खुश होता हूं जब लोग अभी भी प्यार करते हैं। उन सबके लिए मैं अब भी वही धर्मेंद्र हूं। मुझे लगता है कि मैं प्यार करने और प्यार पाने के लिए पैदा हुआ हूं।












Click it and Unblock the Notifications