कहां हैं संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव? 30,000 करोड़ की कंपनी की डायरेक्टर बनते ही हुईं गायब, क्या है सच?

Sunjay Kapur and Priya Sachdev: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति, संजय कपूर, जो एक जाने-माने बिजनेस टाइकून और मोबिलिटी कंपनी सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे, का जून 2025 में सिर्फ 53 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

मंधीरा कपूर का 30000 करोड़ की कपंनी को लेकर बड़ा खुलासा
संजय कपूर की मौत के बाद से ही परिवार द्वारा संचालित इस पूरे एम्पायर पर कानूनी लड़ाइयां और दावे शुरू हो गए हैं। लेकिन बोर्डरूम की लड़ाई और विरासत के विवादों के बीच, दिवंगत बिजनेसमैन की बहन, मंधीरा कपूर ने खुलासा किया है कि कैसे उनकी मां से संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव सहित कई लोगों ने कानूनी कागजों पर हस्ताक्षर करवाए थे।

Sunjay Kapur

मंधीरा कपूर ने प्रिया सचदेव को लेकर कही ऐसी बात

मंधीरा कपूर ने रिपब्लिक को बताया है- कंपनी हमें वो कागज नहीं दिखा रही है जिन पर मेरी मां रानी कपूर से भाई संजय कपूर की मौत के13 दिनों की अवधि में हस्ताक्षर करवाए गए थे। जब से संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने कंपनी का कार्यभार संभाला है, तब से उन्होंने हमसे बात करना बंद कर दिया है।

'बंद दरवाजों के पीछे कागजों पर हस्ताक्षर करवाए थे'

-मंधीरा कपूर ने आगे कहा- मेरी मां रानी कपूर से बंद दरवाजों के पीछे कागजों पर हस्ताक्षर करवाए गए हैं और ये एक बार नहीं, बल्कि दो बार हुआ है। संजय कपूर की मौत के तुरंत बाद ही भाभी प्रिया सचदेव के कहने पर कंपनी के कई अधिकारियों ने मां से कुछ कागजों पर साइन करवाए हैं और वो हमें नहीं दिखा रहे हैं।

-मंधीरा कपूर ने कहा- मेरी मां बेटे संजय कपूर की अचानक हुई मौत से बहुत दुखी थीं। वो रो रही थीं और कमरे में बैठी थीं। मैं उनका दरवाजा खटखटा रही थी। दरअसल, वहां दो दरवाजे थे, एक अंदर और एक बाहर। इसलिए वह मेरी बात नहीं सुन सकीं। असल बात ये है कि उन्होंने शोक के दौरान कुछ कागजों पर दस्तखत किए थे। वह गहरे शोक में थीं।

मंधीरा कपूर ने पूछा- कहां हैं प्रिया सचदेव?

मंधीरा कपूर ने कहा- मां मेरे पास आईं और बोलीं, मुझे नहीं पता कि मैंने किन कागजों पर दस्तखत किए हैं और तब से, हम पूछ रहे हैं पर कोई जवाब नहीं मिल रहा है। कंपनी हमसे क्या छिपा रही है। प्रिया सचदेव हमसे क्या छिपा रही हैं। वो कहां हैं, क्यों चुप हैं। मुझे लगता है कि ये सब किसी न किसी समय सामने आएगा और सच्चाई सबके सामने आएगी।

'प्रिया सचदेव ने कागजात भेजने का वादा किया था'

-मंधीरा कपूर ने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने अभी तक भाभी प्रिया सचदेव से बात नहीं की है, लेकिन उन्होंने बताया कि उनकी मां ने उनसे संपर्क किया था और कागजात दिखाने की मांग की थी। वहीं प्रिया ने कागजात भेजने का वादा तो किया था लेकिन मां-बेटी को अभी तक वो कागजात नहीं मिले हैं।

-मंधीरा ने दावा करते हुए कहा है- हमने कपंनी और प्रिया सचदेव को लेटर लिखकर कागजों के लिए अनुरोध किया है और हमें बताया गया है कि उनका ईमेल हैक हो गया है। इसलिए हम उन्हें कुछ नहीं भेज सकते हैं।

सोना कॉमस्टार कंपनी की गैर-कार्यकारी निदेशक हैं प्रिया सचदेव

आपको बता दें कि दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव इस समय 30,000 करोड़ की सोना कॉमस्टार कंपनी की गैर-कार्यकारी निदेशक हैं। इससे पहले प्रिया सचदेव, इन्वेस्टमेंट बैंकर के तौर पर काम कर चुकी हैं। वहीं संजय कपूर की मौत के बाद जेफरी मार्क ओवरली को कंपनी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। जेफरी मार्क ओवरली 12 फरवरी 2021 से इस कंपनी के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर थे।

डॉक्टर सुरिंदर कपूर ने 1995 में शुरू की थी ये कंपनी

-आपको बता दें कि संजय कपूर की इस कंपनी को उनके पिता डॉक्टर सुरिंदर कपूर ने शुरू किया था। गुरुग्राम बेस्ड ये कंपनी ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है जिसके चेयरमैन संजय कपूर थे।

-साल 1995 में स्थापित, सोना कॉमस्टार, देश की टॉप ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी फर्म है। गुरुग्राम स्थित इस भारतीय कंपनी की अमेरिका, सर्बिया, मैक्सिको और चीन में प्लांट और असेंबली सेंटर्स, रिसर्च और डेवलपमेंट सेंटर्स हैं। ये ग्लोबल ऑटोमोटिव प्रोडक्ट्स सप्लायर है। कंपनी का कुल मार्केट कैप 30,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

कंपनी के विवाद के बाद सामने आईं संजय की बहन मंधीरा

-आपको बता दें कि 30,000 करोड़ की कंपनी को लेकर शुरु हुए विवाद के बाद ही संजय कपूर की बहन मंधीरा कपूर सबके सामने आई हैं। मंधीरा और संजय पहले एक दूसरे से बात नहीं करते थे लेकिन अब मंधीरा अपनी मां रानी कपूर की मदद के लिए आगे आई हैं।

-मंधीरा कपूर ने कहा है- हमारे भाई-बहन के बीच झगड़ा हुआ था लेकिन इससे पहले के 40 से ज्यादा साल कम नहीं हो जाते। इससे इस बात का कोई असर नहीं पड़ता कि मैं डॉक्टर कपूर की बेटी हूं। मैं अपनी मां के लिए क्यों नहीं लड़ूंगी? बाकी लोग कौन होते हैं जो आकर कुछ भी मांग रहे हैं?

क्या भाई संजय कपूर की कंपनी पर कब्जा पाना चाहती हैं बहन मंधीरा?

-मंधीरा कपूर ने उन अटकलों का भी खंडन किया कि जिसमें कहा जा रहा है कि वह सिर्फ अपने भाई संजय कपूर की विरासत पर दावा करने के लिए लौटी हैं। कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा था कि मंधीरा कपूर का अपना बिजनेस घाटे में है, ऐसे में वह अपने भाई के कारोबार पर हक जमाने के लिए सामने आई हैं।

-इस मामले पर सफाई देते हुए मंधीरा कपूर ने कहा है- किसने कहा था कि मेरा कारोबार अच्छा नहीं चल रहा है? इस पूरे घटनाक्रम की यही खूबसूरती है , मुझे हर दिन एक नई बात बताई जाती है। मैं विरासत पाने के लिए नहीं, बल्कि विरासत के लिए लड़ रही हूं। जब आप कुछ बनाते हैं, तो आपको उसकी कीमत पता होती है। जब आप बाहर खड़े होते हैं, तो आपको सिर्फ पैसे की कीमत दिखाई देती है। इस ब्रांड से हमारा भावनात्मक लगाव है।

-आपको बता दें कि इन सबके बीच लोग संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव को ढूंढ रहे हैं। लोग ये जानना चाहते हैं कि प्रिया सचदेव कहां हैं और क्यों इस मामले पर कोई रिएक्शन नहीं दे रही हैं। क्यों प्रिया सचदेव ने अब तक इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। क्या वह सच में दोषी हैं या फिर इसके पीछे कोई और कहानी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+