Sunjay Kapur की 30,000 Cr संपत्ति विवाद में नया मोड़, प्रिया सचदेव ने सामने रखा ऐसा सच, अब किसे मिलेंगे पैसा?
Sunjay Kapur Property: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है।
ननद मंधीरा ने प्रिया सचदेव पर लगाए ऐसे आरोप
दरअसल दिवंगत संजय कपूर की बहन मंधीरा कपूर ने हाल ही में भाई की दूसरी पत्नी प्रिया सचदेव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंधीरा ने दावा किया है कि प्रिया सचदेव ने जाली वसीयत बनाकर पति संजय कपूर की पूरी संपत्ति हड़पने की कोशिश की है और उन्हें फ्रॉड भी बताया है।

प्रिया सचदेव ने दिल्ली हाई कोर्ट में कही ऐसी बात
इन आरोपों के बीच अब प्रिया सचदेव का बयान सामने आया है। संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने दिल्ली हाई कोर्ट में कहा है कि उनके दिवंगत पति ने जो फैसला लिया था उसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं है।
'पति द्वारा पत्नी को संपत्ति देना कपूर परिवार की परंपरा'
-दिल्ली हाई कोर्ट में प्रिया सचदेव की ओर से पेश हुए सीनियर एडवोकेट राजीव नायर ने कहा कि कपूर परिवार में लंबे समय से ये परंपरा रही है कि पति अपनी संपत्ति पत्नी के नाम करते हैं।
-वकील राजीव नायर ने दलील दी है कि संजय कपूर के पिता सुरिंदर कपूर ने भी अपनी संपत्ति अपनी पत्नी रानी कपूर के नाम की थी। ऐसे में संजय द्वारा संपत्ति पत्नी प्रिया सचदेव को देने में कोई असामान्य बात नहीं है।
प्रिया सचदेव के वकील ने पेश किए ऐसे सबूत
-प्रिया सचदेव के वकील राजीव नायर ने कोर्ट में कहा- पति द्वारा पत्नी को वसीयत देना हमारे परिवार में एक हेल्दी ट्रेडिशन है। संजय कपूर का निर्णय भी इसी परंपरा का हिस्सा है।
-राजीव नायर ने ये भी कहा कि वसीयत को लेकर संदेह इसलिए पैदा किया गया क्योंकि विपक्ष ने महत्वपूर्ण ईमेल एक्सचेंज को रिकॉर्ड में पेश नहीं किया जो वसीयत के एक्जीक्यूटर और गवाहों के बीच हुआ था।
-राजीव नायर ने कोर्ट को बताया कि संजय कपूर की वसीयत को एक्जीक्यूटर श्रद्धा सूरी मारवाह के पास विधिवत तरीके से सौंपा गया था और इसके ट्रांसफर की पुष्टि करने वाले ईमेल सबूत भी उपलब्ध हैं। वकील ने कहा कि दस्तावेजों को चुनिंदा तरीके से पेश करने की वजह से पूरा मामला उलझा हुआ दिखाई दे रहा है।
करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों ने दायर की है याचिका
-आपको बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट इस समय करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों (बेटी-समायरा और बेटा-कियान) द्वारा दायर एक अंतरिम याचिका पर सुनवाई कर रही है। याचिका में मांग की गई है कि संपत्ति विवाद सुलझने तक प्रिया सचदेव संपत्ति बेच,ट्रांसफर या बदल नहीं सकतीं और न ही किसी तीसरे पक्ष के अधिकार बना सकती हैं।
-करिश्मा कपूर और उनके बच्चे इस मामले में वादी हैं जबकि प्रिया सचदेव और उनका बेटा अजारियस, साथ ही संजय कपूर की मां रानी कपूर, प्रतिवादी पक्ष में हैं।
संजय की बहन मंधीरा के आरोपों से मामला गरमाया
-कुछ दिन पहले एक पॉडकास्ट में संजय कपूर की बहन मंधीरा कपूर ने अपनी भाभी प्रिया सचदेव पर आरोप लगाया था कि वह पूरे परिवार, मां रानी कपूर और पांचों भाई-बहनों, को संपत्ति से बाहर करने की कोशिश कर रही हैं।
-मंधीरा ने दावा किया था कि जो साम्राज्य उनके भाई संजय कपूर और उनके पिता सुरिंदर कपूर ने मिलकर खड़ा किया था उस पर बाहर के लोग कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं।
12 जून 2025 को हुआ था संजय कपूर का निधन
-जानकारी के अनुसार बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून 2025 को इंग्लैंड में पोलो खेलते समय निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से ही उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।
-इस विवाद में अब कई पक्ष शामिल हैं- दूसरी पत्नी करिश्मा कपूर और उनके बच्चे, तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव और उनके बेटे और संजय कपूर की मां रानी कपूर, जिससे मामला और जटिल हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications