'संजय कपूर ने मेरे साथ जो किया', कौन हैं मंधिरा कपूर? Sunjay की मौत के बाद सरेआम कही ऐसी बात
Mandhira Kapur: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की अचानक हुई मौत ने आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक को शॉक्ड कर दिया है। संजय कपूर का गत 12 जून 2025 को इंग्लैंड में पोलो खेलते हुए निधन हो गया है। वहीं 19 जून 2025 को दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार भी हो गया है।
दिल्ली में हुआ था संजय कपूर की प्रेयर मीट
गत 22 जून 2025 को दिल्ली में संजय कपूर की प्रेयर मीट का आयोजन किया गया था। इस प्रेयर मीट में करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों, बेटी समायरा और बेटे कियान के साथ पहुंची वहीं। वहीं करिश्मा के साथ उनकी बहन करीना कपूर और सैफ अली खान भी मौजूद थे।

प्रिया सचदेव ने बताई थी ऐसी बात
संजय कपूर की मौत से के बाद लोग उनके बारे में कई तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं। पहले संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने कहा था कि संजय ने अपनी पिता की मौत के बाद काफी कुछ झेला था।
संजय कपूर की बहन का बड़ा खुलासा
वहीं अब संजय कपूर की बहन ने भी अपने भाई को खोने का गम जाहिर किया है। संजय कपूर की बहन मंधिरा कपूर ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है और अपने भाई को लेकर कई खुलासे किए हैं।
मंधिरा कपूर ने शेयर किया ऐसा पोस्ट
मंधिरा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने भाई संजय कपूर के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए मंधिरा कपूर ने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। मंधिरा कपूर ने लिखा है- मैंने और भाई ने बीते चार साल से बात नहीं की थी। अंहकार की वजह से भाई-बहनों के बीच एक बेवजह का झगड़ा चलता रहता है। हमारे बीच भी ऐसा ही कुछ था।
'भाई से 4 साल से ज्यादा बात नहीं हुई थी'
मंधिरा कपूर ने अपनी पोस्ट में लिखा है- हमने साथ में बेहद शानदार समय बिताया है। देर रात तक जागना, घर से देर से निकलना, पागलपन और हंसी-मजाक का वो समय, जो हमने एक-दूसरे के साथ बिताया है, हमेशा याद आएगा। उन्होंने हमेशा मेरा और मेरी बहन का ख्याल रखा है और एक सच्चा बड़ा भाई और दोस्त होने का फर्ज भी निभाया है। हालांकि आखिर में जो हुआ वो बहुत ही दर्दनाक था।
'जो खराब हुआ हमने उसे कभी भी सही नहीं किया'
-मंधिरा कपूर ने लिखा है- भाई के साथ अपने पलों को मैं कभी भी नहीं भूल पाऊंगी, जो खराब हुआ हमने उसे कभी भी सही नहीं किया। हालांकि, मुझे यकीन है कि हमारे अलग होने के बाद भी वो जानते थे कि मैं उनसे प्यार करती हूं। मुझे अपने प्यारे भाई की याद आती है।
-मंधिरा कपूर ने आगे लिखा है- इस लाइफ में अब मैं उन्हें नहीं देख पाऊंगी और ये एक कठिन सच है। मुझे पता है कि वो अब पापा के साथ हैं और एक दिन हम सब एक बार फिर साथ होंगे लेकिन ये पर्याप्त नहीं है।
कौन है मंधिरा कपूर?
-संजय कपूर दिल्ली के फेमस बिजनेसमैन सुरिंदर कपूर और रानी कपूर के बेटे थे। साल 2003 से संजय कपूर ने अपने पिता का बिजनेस संभालना शुरू कर दिया था। साल 2015 में उनके पिता का निधन हुआ और फिर बिजनेस की सारी जिम्मेदारी उन पर आ गई थी।
-संजय की दो बहन मंधिरा कपूर और सुपर्णा मोटवानी हैं। पहले कहा जा रहा था कि संजय कपूर की मौत के बाद अब उनका बिजनेस उनकी दोनों बहनें ही संभालेंगी।
संजय की मौत के बाद टूट गई हैं प्रिया सचदेव
-जानकारी के अनुसार इस प्रेयर मीट में संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव बदहवास हालत में नजर आईं। वह बेसुध हालत में चेयर पर बैठी हुई थीं। वहीं उनके पीछे करिश्मा कपूर खड़ी थीं। आपको बता दें कि संजय कपूर की मौत के बाद से लोग उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव को ढूंढ रहे थे।
-संजय की मौत के बाद प्रिया सचदेव को पहली बार उनके पति के अंतिम संस्कार में देखा गया था जहां वह फूट फूटकर रोती नजर आई थीं। इसके बाद वह अपने बेटे अजारियस को लेकर संजय के प्रेयर मीट में भी दिखाई दी थीं। प्रिया सचदेव को देखकर ये साफ पता चल रहा था कि वह पति की मौत से काफी टूट गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications