संजय कपूर की मौत के बाद कौन संभालेगा 31000 करोड़ की कंपनी? कौन बना नया CEO? सामने आया पूरा सच

Sunjay Kapur Company New Chairman: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का गत 12 जून 2025 को निधन हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंग्लैंड में पोलो खेलते हुए संजय को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

मौत के 6 दिन बाद भी नहीं हुआ संजय कपूर का दाह संस्कार
मौत के 6 दिन बाद भी संजय कपूर का पार्थिव शरीर अभी तक भारत नहीं पहुंच पाया है। कहा जा रहा है लीगल कॉम्प्लीकेशन्स के चलते पोस्टमार्टम से लेकर डेड बॉडी परिवार को सौंपने तक में देरी हो रही है। हालांकि संजय कपूर का अभी तक दाह संस्कार न हो पाने को लेकर कई तरह के सवाल भी खड़े किए जा रहे हैं।

Sunjay Kapur Company

सोना बीएलडब्ल्यू प्रेसिशन के चेयरमैन थे संजय कपूर

जानकारी के अनुसार 53 साल के संजय कपूर ऑटो कंपोनेंट निर्माता सोना बीएलडब्ल्यू प्रेसिशन (Sona BLW Precision) के चेयरमैन थे। पिता की मौत के बाद उन्होंने इस कंपनी का भार अपने ऊपर ले लिया था। ब्लूमबर्ग के अनुसार, इस कंपनी का बाजार मूल्य लगभग 31,000 करोड़ रुपये (करीब 4 बिलियन डॉलर) बताया गया है।

संजय कपूर की कुल संपत्ति

वहीं फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की निधन के समय कुल नेट वर्थ 1.2 बिलियन (10,300 करोड़ रुपये) थी। वहीं साल 2022 और 2024 में उनकी संपत्ति तकरीबन 1.6 बिलियन (13,000 करोड़ रुपये) तक पहुंच गई थी।

संजय के बाद करोड़ों का बिजनेस कौन संभाल रहा है?

-अब ये सवाल उठ रहा है कि संजय कपूर की मौत के बाद करोड़ों का बिजनेस कौन संभाल रहा है और उनकी कंपनी की कमान किसके हाथ में जाएगी। आपको बता दें कि संजय कपूर की इस कंपनी को उनके पिता डॉक्टर सुरिंदर कपूर ने शुरू किया था। गुरुग्राम बेस्ड ये कंपनी ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है जिसके चेयरमैन संजय कपूर थे।

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय कपूर के निधन के बाद उनकी 31 हजार करोड़ का बिजनेस न तो उनकी तीनों पत्नियों में से कोई संभाल रहा हैं और न ही उनके 3 बच्चे। सोना कॉमस्टार ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए खुलासा किया है कि संजय कपूर के निधन के बाद कंपनी कौन संभाल रहा है।

संजय कपूर के बाद किसको मिला कंपनी का भार?

-सोना कॉमस्टार ने अपने स्टेटमेंट में लिखा है- सोना कॉमस्टार के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स फॉर्मर सीईओ मिस्टर संजय कपूर के अचानक निधन पर शोक जाहिर करता है और मिस्टर कपूर के परिवार के लिए अपनी हमदर्दी जाहिर करता है। उनकी दूरदृष्टि, वैल्यूज और एक्सीलेंस के लिए डेडीकेशन कंपनी की गवर्नेंस और परफॉर्मेंस को गाइडेंस और इंस्पिरेशन देते रहेंगे।

-कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने साल 2019 से अपने मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ विवेक विक्रम सिंह की लीडरशिप में एक प्रोफेशनल मैनेजमेंट टीम बनाई है। हमें बोर्ड की देखरेख में कंपनी को लीड करने की मैनेजमेंट टीम की काबिलियत पर पूरा भरोसा है।

जल्द होगा नए चेयरमैन का इलेक्शन

स्टेटमेंट में आगे लिखा है- कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स बोर्ड के नए चेयरमैन का इलेक्शन करने के लिए ठीक समय पर मीटिंग करेगा। हम अपने कस्टमर्स, बिजनेस पार्टनर्स, स्टाफ और शेयर होल्डर्स को तसल्ली देना चाहते हैं कि कंपनी में ठीक तरीके से कारोबार चल रहा है और मैनेजमेंट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। हालांकि इससे पहले खबर आई थी संजय कपूर की कंपनी का भार उनकी बहनों को सौंपा जाएगा।

कहां हैं संजय कपूर की तीसरी पत्नी?

आपको बता दें कि करिश्मा कपूर से तलाक लेने के बाद संजय कपूर ने मॉडल और एक्ट्रेस प्रिया सचदेव से शादी की थी लेकिन संजय के निधन के बाद से उनकी तीसरी पत्नी कहीं गायब हो गई हैं। न तो वह मीडिया के सामने आ रही हैं और न ही सोशल मीडिया पर कोई बयान जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+