संजय कपूर की मौत के 2 महीने बाद बहन मंधीरा ने कही ऐसी बात, 30,000 करोड़ की कंपनी को लेकर मचेगा हंगामा?
Sunjay Kapur Sister Mandhira: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की जब से मौत हुई है, उसके बाद से वह खबरों में छाए हुए हैं। कभी उनकी मौत को लेकर सवाल खड़े किए जो रहे हैं तो कभी उनकी संपत्ति और कंपनी के मालिकाना अधिकार को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं।
रक्षाबंधन पर मंधीरा कपूर ने लिखा क्रिप्टिक पोस्ट
इसी बीच दिवंगत संजय कपूर की बहन मंधीरा कपूर ने रक्षाबंधन 2025 के मौके पर अपने भाई को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। मंधीरा ने अपनी पोस्ट में बताया है कि इस बार उन्होंने अपने भाई के बिना पहली बार रक्षाबंधन बिताया है।

मां रानी कपूर के साथ खड़ी हैं बेटी मंधीरा
मंधीरा कपूर ने अपीन पोस्ट में ये भी लिखा है कि इस मैसेज को लिखने में उन्हें पूरा दिन लग गया। आपको बता दें कि संजय कपूर के निधन के बाद उनकी 30,000 करोड़ रुपये की कंपनी को लेकर जारी विवाद के बीच मंधीरा कपूर अपनी मां रानी कपूर के साथ मजबूती से खड़ी हैं।
भाई संजय कपूर को लेकर मंधीरा ने लिखी ऐसी बात
-मंधीरा कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने भाई संजय कपूर और मां रानी कपूर के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए एक लंबा इमोशनल नोट लिखा है। मंधीरा ने लिखा है- आज का दिन बेहद कठिन था। रक्षाबंधन खत्म होते ही, तुम्हारी तस्वीर के पास फूल रखते हुए खुद को संभालने की कोशिश की, जबकि मां रो रही थीं।
-मंधीरा कपूर ने आगे लिखा है- हमारे बीच जो बंधन है, वह अदृश्य होते हुए भी बेहद मजबूत और अटूट है, बिल्कुल हमारी यादों की तरह। मैं तुम्हारे साथ बिताए पलों को दोबारा जी रही हूं और अब खुद को तुम्हारे सपनों और पापा की इच्छाओं की रक्षा करते हुए पाती हूं। काश तुम यहां होते, तो सब कुछ अलग और बेहतर होता।
संजय कपूर की तस्वीर के कोने में बांधी राखी
मंधीरा कपूर ने अपनी पोस्ट में लिखा है- आज मैंने तुम्हारी तस्वीर के कोने में राखी बांधी। तुम्हारे उस मुस्कुराते चेहरे को देखते हुए, जिसने हमारे सपनों को सच किया था। पापा की विरासत को तुमने मजबूती से आगे बढ़ाया और मुझे पता है, तुम इसे और भी ऊंचाई देते। तुम्हारी यादों की रक्षा करना मेरा पहला कर्तव्य है। रक्षाबंधन हमेशा याद दिलाता है कि प्यार समय से परे है और हमारा रिश्ता अटूट है।
4 साल से संजय कपूर और उनकी बहन मंधीरा की नहीं हो रही थी बात
-आपको बता दें कि मंधीरा कपूर ने ये स्वीकार किया है कि पिछले चार सालों से उनकी और संजय कपूर की बातचीत बंद थी। एक मामूली भाई-बहन की तकरार, जिसमें गुस्सा और जिद शामिल थी, ने बड़ा रूप ले लिया था। लेकिन उनका कहना है कि इन सबके बावजूद, पुरानी यादें कभी मिट नहीं सकतीं।
-मंधीरा कपूर ने अपने बचपन को याद करते हुए लिखा है- हमारा बचपन बेहद खुशहाल था। दो प्यारे माता-पिता के साथ, देर रात तक बातें करना, घर से छुपकर बाहर निकलना और वो चुटकुले जिन पर सिर्फ हम हंसते थे। वह हमेशा मेरी और मेरी बहन की देखभाल करते थे, एक सच्चे बड़े भाई और दोस्त की तरह। तुम्हारे बिना जीना मुश्किल है, लेकिन यकीन है कि तुम अब पापा के साथ हो और एक दिन हम सब फिर मिलेंगे।
संजय कपूर की मौत और संपत्ति विवाद
-जानकारी के अनुसार संजय कपूर की मौत के बाद उनकी 30,000 करोड़ रुपये की कंपनी को लेकर विवाद बढ़ गया है। उनकी मां रानी कपूर ने बेटे की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई थी और यूके पुलिस से जांच की मांग भी की थी। हालांकि यूके पुलिस के अनुसार संजय कपूर की नेचुरल डेथ हुई है।
-वहीं संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव को सोना कॉमस्टार कंपनी में नॉन-एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर बनाया गया है। प्रिया सचदेव ने कार्यालय से जारी कोरोनर रिपोर्ट में बताया था कि उनके पति संजय कपूर के मौत का कारण लेफ्ट वेंट्रिकुलर हाइपरट्रॉफी और इस्केमिक हार्ट डिजीज था।
-आपको बता दें कि 12 जून 2025 को इंग्लैंड में पोलो खेलने के दौरान संजय कपूर की अचानक मौत हो गई थी। कहा गया है कि संजय कपूर ने मैच के दौरान गलती से एक मधुमक्खी निगल ली थी जिसके चलते उन्हें कार्डियक अरेस्ट आ गया था और मैदान पर ही उनकी मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications