किसने करवाई थी संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी? तलाक के 9 साल बाद सामने आया ऐसा सच
Sunjay Kapur and Karisma Kapoor Marriage: दिल्ली के मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर की अचानक हुई मौत ने आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक को हिलाकर रख दिया है। खबर है कि एक मधुमक्खी निगल जाने की वजह से संजय कपूर की मौत हो गई है।
12 जून 2025 को हुई थी संजय कपूर की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 53 साल के संजय कपूर गत 12 जून 2025 को इंग्लैंड के विंडसर में पोलो खेल रहे थे। इस मैच के दौरान ही उन्हें शरीर में बेचैनी महसूस होने लगी थी। उन्होंने कहा था- मैंने कुछ निगल लिया है और इसके बाद उन्हें हार्ट अटैक हुआ जिससे उनकी जान चली गई।

दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर होगा अंतिम संस्कार
आपको बता दें कि आज यानी 19 जून 2025 को संजय कपूर का दिल्ली में अंतिम संस्कार होगा। खबर है कि आज शाम 5 बजे दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर उनका दाह संस्कार किया जाएगा। वहीं संजय कपूर की एक्स वाइफ करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों, समायरा और कियान के साथ मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं। करिश्मा के साथ उनकी छोटी बहन करीना कपूर और एक्टर सैफ अली खान भी मौजूद हैं।
2003 में हुई थी संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी
जानकारी के अनुसार संजय कपूर ने साल 2003 में बड़ी ही धूमधाम से बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ शादी की थी। हालांकि इस शादी से पहले साल 2002 में करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन से सगाई की थी जो कि कुछ ही महाने में टूट गई थी।
करिश्मा और संजय की शादी कैसे तय हुई थी?
कहा जाता है कि पारिवारिक कारणों के चलते करिश्मा और अभिषेक सगाई होने के बाद भी अलग हो गए थे। इसी के बाद साल 2003 में करिश्मा कपूर की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ तय हो गई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करिश्मा और संजय की शादी कैसे तय हुई थी? आइए आपको इसके पीछे की कहानी बताते हैं।
पिता रणधीर कपूर ने सबके सामने रखा था शादी का सच
-करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी बेटी और बिजनेसमैन संजय कपूर की शादी तय की गई है। उन्होंने इस बात का भी साफ जिक्र किया था कि ये एक अरेंज मैरिज है। उन्होंने 'रेडिफ' पर बात करते हुए कहा था- संजय कपूर और करिश्मा की शादी तय कर दी गई है।
-रणधीर कपूर ने लोगों को बताया था- हम आपको कुछ दिनों में शादी की तारीख भी बता देंगे। करिश्मा और संजय दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। हम संजय के परिवार को भी जानते थे लेकिन ये शादी अरेंज मैरिज है। करिश्मा और संजय के कुछ कॉमन फ्रेंड्स की मदद से इस शादी को तय किया गया है। ऐसे में ये शादी दोस्तों ने ही तय की है।
-वहीं शादी तय होने की खबर फैलने के बाद करिश्मा ने मीडिया में कहा था- मेरे पैरेंट्स मेरे लिए शादी तय करेंगे। सब कुछ उन पर ही निर्भर करता है। जो उन्होंने मेरे लिए सोचा है वो सही है।
शादी के बाद करिश्मा ने फिल्मी करियर से बना ली थी दूरी
आपको बता दें कि इसके बाद 29 सितंबर 2003 में मुंबई स्थित कृष्णा राज बंगले में ही बड़े हाई-प्रोफाइल तरीके से सिख रीति-रिवाजों को मानते हुए करिश्मा और संजय की शादी हुई थी। शादी के बाद करिश्मा कपूर फिल्मी करियर से दूरी बनाकर दिल्ली, अपने ससुराल वालें के पास शिफ्ट हो गई थीं। वहीं साल 2005 में करिश्मा कपूर ने दिल्ली में ही बेटी समायरा को जन्म दिया था।
करिश्मा और संजय के रिश्ते में आ गई थी खटास
इसके बाद साल 2011 में करिश्मा कपूर ने बेटे कियान को जन्म दिया था। लेकिन वक्त बीतने के साथ-साथ करिश्मा और संजय कपूर के रिश्ते में खटास बढ़ने लगी थी। रिश्ते में पड़ती दरार को देखते हुए करिश्मा कपूर दिल्ली छोड़कर दोबारा मुंबई अपने परिवार के पास लौट आई थीं। इसके बाद साल 2014 में करिश्मा कपूर ने तलाक की अर्जी दी थी।
2016 में संजय और करिश्मा का हुआ था तलाक
-कोर्ट में संजय कपूर और करिश्मा कपूर ने एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए थे। करिश्मा ने संजय कपूर और उनके घरवालों पर घरेलू हिंसा से लेकर बुरा बर्ताव करने और मानसिक रूप से परेशान करने तक का आरोप लगाया था जबकि संजय ने कहा था कि करिश्मा इमोशनली इस शादी से कभी जुड़ी ही नहीं। उन्होंने केवल पैसों के लिए ये शादी की थी।
-आखिरकार साल 2016 में संजय और करिश्मा का कानूनी रूप से तलाक हो गया था। इसके बाद संजय कपूर ने साल 2017 में ही प्रिया सचदेव से तीसरी शादी कर ली थी। वहीं करिश्मा कपूर एक सिंगल मदर हैं और अपने दोनों बच्चों की परवरिश कर रही हैं।
-
'महिलाओं को गंदे कॉल किए, मां के साथ बदतमीजी की', 63 साल के फेमस एक्टर ने ये क्या किया? क्यों की ऐसी हरकत? -
Nita Ambani और Ranveer Singh का डांस देख आंखें खुली रह जाएंगी, वायरल वीडियो ने मचाई तबाही -
लीवर कैंसर के बाद Dipika Kakar की दोबारा हालत खराब, Cyst से हिल गईं एक्ट्रेस, बोलीं- अब मेरे लिए दुआ करो -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
दोबारा मां बनीं Sonam Kapoor, अस्पताल से शेयर की पहली तस्वीरें, सादगी भरे अंदाज ने जीता दिल -
Rashmika Mandanna Pregnant: शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? मचा हंगामा, लिखा- हम 3 हो गए -
Raghav Chadha के लिए साली साहिबा प्रियंका चोपड़ा ने किया ये बड़ा काम, बहन परिणीति चोपड़ा होंगी खुश -
'अमिताभ बच्चन के साथ इस सीन में मेरे पसीने छूट गए', 74 साल की जीनत अमान ने वीडियो शेयर कर किया खुलासा -
Ramayan में डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर, निभाएंगे ये 2 बड़े किरदार, खुद खोला इस पर्दे से राज -
Ramayan पर 'हनुमान' के बेटे का बड़ा बयान, Ranbir Kapoor को दे डाली सलाह, मेकर्स को दी चेतावनी -
Friday OTT Release: वीकेंड पर हुआ एंटरटेनमेंट का धमाका, ये फिल्में-सीरीज बना देंगी आपके मूड को खास -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications