संजय कपूर की 30,000 Cr संपत्ति विवाद के बीच प्रिया सचदेव ने क्यों की ऐसी पूजा, क्या शुरू हुई कोई दूसरी तैयारी?
Sunjay Kapur and Priya Sachdev: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड बिजनेमैन संजय कपूर के अचानक निधन ने उनके परिवार, दोस्तों और फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है। उनकी मौत के कारणों को लेकर अब भी कई सवाल उठ रहे हैं।
कैसे हुई थी संजय कपूर की मौत?
शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय कपूर की मौत एक दुर्लभ घटना के चलते हुई, बताया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट् में बताया गया है कि उन्होंने गलती से एक मधुमक्खी निगल ली थी, जिसके चलते उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया।

प्रिया सचदेव ने बेटे संग किया पूजा-पाठ
-इस दर्दनाक घटना के बाद अब संजय कपूर के परिवार के बीच उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर कानूनी जंग छिड़ गई है। इस मुश्किल घड़ी में संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव ने सुरक्षा, शांति और समृद्धि के लिए एक विशेष पूजा का आयोजन किया था। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर इस पूजा की कुछ झलकियां शेयर की थीं।
-एक तस्वीर में प्रिया सचदेव अपने बेटे अजारियस के साथ पूजा करती नजर आ रही थीं जबकि दूसरी तस्वीर में संजय कपूर को जिंदा रहते हुए अपने बेटे के साथ यही पूजा करते हुए देखा जा सकता है।
-इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रिया सचदेव ने कैप्शन में लिखा था- सुरक्षा, शांति और समृद्धि के लिए हमारी प्रार्थना। आगे बढ़ते हुए तुम्हारी विरासत को अपने साथ लेकर।
संजय कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर प्रिया का इमोशनल मैसेज
-वहीं कुछ दिन पहले ही संजय कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर पत्नी प्रिया सचदेव ने अपने दिवंगत पति के लिए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल मैसेज लिखा था। इस दिल छू लेने वाले नोट में प्रिया सचदेव ने लिखा था- तुमने बिना कुछ कहे इन शब्दों को जी लिया। तुमने आदेश नहीं दिया बल्कि दयालुता से नेतृत्व किया।
-प्रिया सचदेव ने आगे लिखा था- तुमने गर्व से नहीं साहस से निर्माण किया। तुमने कभी किसी अपेक्षा के बिना दिया क्योंकि देना तुम्हारा स्वभाव था। मैंने तुम्हें हर तूफान से गरिमा के साथ गुजरते देखा, हर बोझ को शांति से उठाते देखा। तुमने विश्वास की बातें नहीं कीं बल्कि उसे जीया। तुमने कर्म को महत्व दिया, शब्दों को नहीं।
संजय कपूर की वसीयत को लेकर बढ़ रहा विवाद
-आपको बता दें कि संजय कपूर की मौत के बाद उनकी वसीयत ने परिवार में नई हलचल मचा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय कपूर ने अपनी संपत्ति में न तो अपनी मां, बहन और न ही अपनी पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर से हुए बच्चों-समायरा और कियान,का नाम शामिल किया था।
-कहा जा रहा है कि संजय कपूर ने अपनी पूरी संपत्ति (बिजनेसमैन की कंपनी) जो करीब 30,000 करोड़ रुपये की है, पत्नी प्रिया सचदेव और बेटे अजारियस के नाम कर दी है।
-इसी के चलते करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे- कियान और समायरा, अपनी दादी (रानी कपूर) और बुआ (मंधीरा कपूर) के साथ मिलकर वसीयत की प्रामाणिकता पर सवाल उठाते हुए दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे हैं। उनके वकीलों ने दावा किया है कि प्रिया सचदेव द्वारा दिखाए जा रहे दस्तावेजों में कई कानूनी गड़बड़ियां हैं, जिनकी जांच जरूरी है।
-अब देखना ये है कि इस हाई-प्रोफाइल पारिवारिक विवाद का अंत किस दिशा में होता है। क्या कोर्ट संजय कपूर की वसीयत को सही ठहराएगा या परिवार के अन्य सदस्यों के पक्ष में फैसला जाएगा। फिलहाल कपूर परिवार पर एक अनचाहा साया मंडरा रहा है जो उनके निजी दुख को और गहरा कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications