संजय कपूर की 30,000 करोड़ का बदल गया मालिक? वसीयत फर्जी निकली तो कैसे होगा संपत्ति का बंटवारा?

Sunjay Kapur Property: बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत के बाद उनके परिवार में उनकी संपत्ति के बंटवारे को लेकर बड़ा विवाद शुरू हो गया है। संजय कपूर दुनिया की सबसे बड़ी ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी सोना कॉमस्टार के मालिक थे।

संजय कपूर की तीन शादियां
जानकारी के अनुसार संजय कपूर ने अपने जीवन में तीन शादियां की थीं और उनके तीन बच्चे हैं। संजय कपूर ने दूसरी शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से की थी। कपल के दो बच्चे, बेटी समायरा और बेटा कियान है।

Sunjay Kapur

संजय कपूर संपत्ति को लेकर शुरू हुआ विवाद

वहीं संजय कपूर ने करिश्मा कपूर को तलाक देने के बाद प्रिया सचदेव से तीसरी शादी की थी। प्रिया और संजय कपूर का एक 7 साल का बेटा अजारियस है। वहीं जून 2025 में संजय कपूर की मौत हो गई जिसके बाद से संपत्ति को लेकर परिवार के बीच विवाद शुरू हो चुका है।

संजय कपूर की मां ने लगाए ऐसे आरोप

सबसे पहले संजय कपूर की मां रानी सुरिंदर कपूर ने अपनी बहू प्रिया सचदेव पर ये आरोप लगाया था कि उन्होंने जल्दबाजी में कुछ कागजों पर हस्ताक्षर कर दिए थे जिसके बारे में उन्हें पहले बताया ही नहीं गया था। इसके बाद संजय कपूर की बहन मंधीरा कपूर ने भी 30,000 करोड़ रुपए की कंपना के मालिकाना हक को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे।

करिश्मा कपूर और दोनों बच्चों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

वहीं अब संजय कपूर की एक्स वाइफ करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चों ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मां करिश्मा कपूर की ओर से कोर्ट में बच्चों ने दलील दी है कि जून 2025 में यूके में संजय कपूर की अचानक मौत के बाद प्रिया सचदेव ने उन्हें जायदाद से गलत तरीके से बाहर कर दिया है।

प्रिया सचदेव पर लगाए गए गंभीर आरोप

दिल्ली हाई कोर्ट ने भी करिश्मा कपूर के बच्चों की याचिका पर सुनवाई की है। बच्चों ने अपने पिता संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति में हिस्सा मांगा है। साथ ही उनका आरोप है कि उनकी सौतेली मां प्रिया सचदेव ने संपत्ति पर पूरा नियंत्रण पाने के लिए वसीयत में धोखाधड़ी की है।

क्या संजय कपूर की वसीयत फर्जी है?

-ऐसे में अगर सच में ये साबित हो जाता है कि संजय कपूर की वसीयत को लेकर धोखाधड़ी की गई है या फिर ये वसीयत ही फर्जी है तो फिर बिजनेसैमन की 30,000 करोड़ रुपए की कंपनी और 10,300 करोड़ रुपए की संपत्ति का बंटवारा कैसे होगा? आखिरकार संजय कपूर का बिजनेस कौन संभालेगा?

-सूत्रों के अनुसार संजय कपूर के बच्चों में से किसी के भी उनके बिजनेस साम्राज्य के उत्तराधिकारी बनने की संभावना नहीं है। हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इंडिया.कॉम ने हाल ही में बताया था कि मौजूदा बोर्ड के अपने अधिकार बरकरार रखने के साथ-साथ संजय कपूर की बहनें सोना कॉमस्टार के मैनेजमेंट में भूमिका निभा सकती हैं।

-फोर्ब्स की एक और रिपोर्ट के अनुसार संजय कपूर की मौत के समय उनकी कुल संपत्ति 1.2 बिलियन डॉलर (10300 करोड़ रुपये) थी। कानून के अनुसार, उनकी संपत्ति और धन का प्रबंधन उनकी पत्नी प्रिया सचदेव को सौंप दिया जाएगा।

वसीयत फर्जी हुई तो कितने होंगे हिस्से

-हिंदू उत्तराधिकार नियम के तहत अगर संजय कपूर वसीयत फर्जी होती है तो उनकी संपत्ति क्लास वन वारिसों यानी पत्नी प्रिया सचदेव, मां रानी कपूर, बेटी समायरा, बेटे कियान और छोटे बेटे अजारियस में बराबर में बंटेगी।

-आपको बता दें कि संजय कपूर की संपत्ति को लेकर मां रानी कपूर से लेकर वाइफ प्रिया सचदेव तक सबने कई दांवे किए हैं। संजय कपूर की मां रानी कपूर ने बेटे की संपत्ति पर दावा किया है। उन्होंने कहा है कि संपत्ति पर एकाधिकार उनका है। उनका कहना है कि उनके 7 पोते हैं और वही ये तय करेंगी कि किसे कितनी संपत्ति मिलनी चाहिए।

करिश्मा कपूर के बच्चों को क्या मिलेगा?

-करिश्मा कपूर की बेटी समायरा और बेटा कियान की देखभाल पहले ही कर ली गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करिश्मा कपूर को तलाक की एलिमनी के तौर पर संजय कपूर ने 10 करोड़ रुपए दिए थे। साथ ही अपने पिता का घर भी एक्ट्रेस के नाम पर कर दिया था।

-इसके अलावा संजय कपूर ने अपने दोनों बच्चों समायरा और कियान के लिए 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे थे, जिन पर 10 लाख रुपये का ब्याज मिलता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+