'एक बेवकूफ के लिए वो', पत्नी सुनीता आहूजा की ये बात सुन, गोविंदा के फैंस हो जाएंगे निराश

Sunita Ahuja on Divorce with Govinda News: गोविंद इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। इसके बाद भी वो और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा चर्चा का विषय बने रहते हैं। पिछले दिनों दोनों की पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा दावा किया जाने लगा। रिपोर्ट्स में कहा गया कि कपल तलाक लेने वाला है। इसकी वजह गोविंदा का एक मराठी एक्ट्रेस से एक्ट्रा मैरिटल अफेयर बताया जाने लगा। हालांकि गोविंदा और सुनीता दोनों ने ही इस खबर रिएक्ट नहीं किया था।

अब हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनीता ने गोविंदा और उनके एक्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बात की है। इंटरव्यू में उनकी बात सुन हर कोई हैरान रह गया है। इस रिपोर्ट में हम आपको उनकी बात विस्तार से बताते हैं।

Sunita Ahuja on Divorce

जूम टीवी से बातचीत करते हुए सुनीता ने कहा, जब भी ये बात पक्की होगी, तो आप मेरे या गोविंदा के मुंह से सुनोगे। मुझे नहीं लगता कि गोविंदा मेरे बिना रह सकते हैं। मैं भी उनके बिना नहीं रह सकती। गोविंदा किसी भी बेवकूफ महिला या व्यक्ति के लिए अपने परिवार को नहीं छोड़ सकते। सब अफवाह, अफवाह और अफवाह है। सच क्या है पहले पूछ लेना चाहिए। कोई अफवाह फैलाता है तो आप उसी से सहमत होने लगते हैं। लेकिन ये सही बात नहीं है। अगर ऐसा कभी भी हुआ तो मैं ही सबसे पहले मीडिया को बताऊंगी। लेकिन मुझे इस बात का विश्वास है कि भगवान कभी भी मेरा घर नहीं तोड़ेंगे। सुनीता की ये बाते सुनकर साफ पता चल रहा है कि तलाक की खबरें सिर्फ अफवाह थीं।

गोविंदा और सुनीता की शादी 1986 में हुई थी। लेकिन इस शादी को गोविंदा ने फिल्म इंडस्ट्री में बहुत छुपा कर रखी थी। उन्होंने 4 साल बाद सबको अपने शादीशुदा होने के बारे में बताया था। इस शादी से दोनों को दो बच्चे हैं। टीना आहूजा और यशवर्धन। बता दें, यशवर्धन जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+