लापता होने को लेकर सुनील पाल का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- मुझसे 20 लाख मांगे थे, जानें क्यों हुई थी किडनैपिंग

Sunil Pal Missing: फेमस कॉमेडियन और एक्टर, सुनील पाल इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में सुनील पाल अचानक ही गायब हो गए थे जिसके बाद उनकी पत्नी ने पुलिस थाने में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।

सुनील पाल का अपहरण कर लिया गया था
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में एक ऑनलाइन घोटाले में फंसने के बाद सुनील पाल का अपहरण कर लिया गया था। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। हालांकि अब सुनील पाल घर वापस आ गए हैं। वहीं घर लौटने के बाद सुनील पाल ने खुलासा किया है कि अपहरणकर्ताओं ने उनकी रिहाई के लिए 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

sunil pal

'जन्मदिन में परफॉर्म करने के लिए बुलाया था
बॉलीवुडशादी को दिए इंटरव्यू में सुनील पाल ने बताया- गत 2 दिसंबर 2024 को हरिद्वार में एक जन्मदिन में परफॉर्म करने के लिए मुझे एक कॉल आया था। अपहरणकर्ताओं ने फ्लाइट के लिए शाम के टिकट बुक किए थे और मुझे 50 प्रतिशत एडवांस पेमेंट भी कर दिया गया था।

'दिल्ली में बीच सड़क पर मेरी कार बदल दी गई'
सुनील पाल ने आगे बताया- इस इवेंट में शामिल होने के लिए मुझे एक कार दी गई थी और दिल्ली में बीच सड़क पर मेरी कार बदल दी गई। दूसरी कार में बैठने के बाद मैं डर गया था। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि कार को ड्राइवर मुझे कहां ले जा रहा है।

'उन लोगों ने मुझसे 20 लाख रुपए मांगे थे'
सुनील पाल ने कहा- कार में मेरे साथ 2 लोग और थे। उन लोगों ने मुझसे कहा कि उन्हें 20 लाख रुपये चाहिए। मैंने डरकर बोला 20 लाख रुपये मेरे पास नहीं है। मैं 10 लाख रुपये तक कोशिश कर सकता हूं। इसके बाद वो लोग मुझसे एटीएम कार्ड मांगने लगे थे। मैंने कहा ये सब मैं नहीं रखता।

'मैंने उन लोगों को 8 लाख रुपए दिए थे'
सुनील पाल ने आगे बताया- वो लोग मुझे गाड़ी में बैठाकर ले गए, ट्रांजैक्शन करवाया, 3-4 दोस्तों से पैसे भी मंगवाए। उन दोस्तों ने मुझे पैसे ट्रांसफर किए। पहले दिन सुबह के 9 बजे से दूसरे दिन सुबह के 4 बजे तक उनका लेन-देन होता था। पता नहीं किसे पैसे भेज रहे थे। उन्हें 10 लाख रुपये चाहिए थे मैंने 8 लाख तक की पेमेंट की थी।

'8 लाख मिलते ही उन लोगों ने मुझे छोड़ दिया'
सुनील पाल ने बताया- अपहरणकर्ताओं ने 8 लाख रुपये मिलने के बाद मुझसे कहा कि मुझे रिहा कर दिया जाएगा और मेरी फ्लाइट बुक हो गई है। जब तक हम सब एयरपोर्ट नहीं पहुंचे तब तक मेरी आंखों पर कपड़ा बंधा हुआ था। उन्होंने मुझसे बोला कि आपको छोड़ देते हैं। उन्होंने मुझे 20,000 रुपए भी दिए थे। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उन्होंने मेरी आंखों पर बंधी पट्टी खोली और फिर मैंने दिल्ली से मुंबई की रात की आखिरी फ्लाइट पकड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+