सुनील पाल किडनैपिंग मामले में चौंकाने वाला खुलासा, फरार आरोपियों को लेकर पुलिस ने की ऐसी घोषणा
Sunil Pal Kidnapping Case: फेमस कॉमेडियन और एक्टर सुनील पाल पिछले कुछ दिनों से अपने किडनैपिंग केस को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। अब उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने सुनील पाल के किडनैपिंग मामले में एक बड़ी घोषणा कर दी है।
मेरठ पुलिस ने 5 आरोपियों पर इनाम घोषित किया
खबर है कि मेरठ पुलिस ने इस मामले में फरार 5 आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इस बात की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने खुद दी है। पीटीआई से बात करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने बताया कि इस मामले में फरार पांचों आरोपियों को वॉन्टेड घोषित किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
विपिन ताडा ने बताया कि जो इन पांचों आरोपियों का सुराग देगा उसे इनाम दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने बताया है कि कॉमेडियन सुनील पाल किडनैपिंग मामले में फरार 5 आरोपी, आकाश उर्फ गोला उर्फ दीपेंद्र, लवी पाल उर्फ सुशांत उर्फ हिमांशु, शुभम, अंकित उर्फ पहाड़ी और शिवा का नाम शामिल है।
आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है
पुलिस अधीक्षक के अनुसार इन आरोपियों को पकड़ने और गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। आपको बता दें कि इस मामले में मेरठ पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद अर्जुन कर्णवाल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
2 दिसंबर 2024 को सुनील पाल हुए थे गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार कॉमेडियन सुनील पाल गत 2 दिसंबर 2024 को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मेरठ पहुंचे थे। बताया जाता है कि उन्हें यहां बहाने से बुलाया गया था। इसके बाद कथित तौर पर सुनील पाल को किडनैप कर लिया गया था। कथित तौर पर कॉमेडियन को करीब 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया था और उनसे 8 लाख रुपये की फिरौती वसूलने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था।
कॉमेडियन की पत्नी ने दर्ज कराई थी एफआईआर
इस मामले में कॉमेडियन सुनील पाल की पत्नी सरिता ने मुंबई में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद इस मामले को मेरठ के लालकुर्ती पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते की शुरुआत में सुनील पाल ने सोशल मीडिया पर इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्य सरकार और प्रदेश पुलिस की तारीफ भी की थी।












Click it and Unblock the Notifications