'डॉक्टर गुलाटी' की नहीं देखी होगी ऐसी हालत, सड़कों पर ज्वेलरी बेचने पर हुए मजबूर, देखें ये वायरल वीडियो

मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अक्सर सोशल मीडिया पर फनी वीडियो शेयर करते रहते हैं। वहीं एक बार फिर उन्होंने एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है।

मुंबई, 15 सितंबर: घर-घर डॉक्टर गुलाटी के नाम से मशहूर रहे कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अपने फैंस को हंसाने के लिए हर कोशिश करते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर भी अपनी फनी वीडियो शेयर करते रहते हैं जिसे फैंस भी खूब पसंद करते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया जिसे देखने के बाद आप भी खुद की हंसी रोक नहीं पाएंगे।

सड़कों पर ज्वेलरी बेचते दिखे सुनील ग्रोवर

सड़कों पर ज्वेलरी बेचते दिखे सुनील ग्रोवर

सुनील ग्रोवर की लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो में वह जमीन पर बैठे आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान लगाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि ये दुकान उन्होंने सामान बेचने के लिए बिल्कुल नहीं लगाई है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे सुनील ग्रोवर से ग्राहक ज्वेलरी मांग रहा है तो वो देने से साफ इंकार कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

सुनील ग्रोवर ने अपनी इस फनी वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे दिग्गज कॉमेडियन जमीन पर बैठे सन ग्लासेस लगाए हुए हैं। साथ ही अपनी आर्टिफिशियल ज्वेलरी को वह बेचने से साफ इंकार कर रहे हैं। आप देख सकते हैं कि, कैसे उनके पास एक ग्राहक आता है और वह ज्वेलरी पर हाथ रखकर सुनील ग्रोवर से पूछता है कि, 'भैया ये कितना का दिया है? इस पर कॉमेडियन ने कहा- 'नहीं दिया नहीं बस रखा है देते नहीं हम लोग को. बेचने के लिए नहीं रखा हुआ है यह सब पर्सनल है'।

वीडियो को मिले हजारों लाइक्स

वीडियो को मिले हजारों लाइक्स

फिलहाल सुनील ग्रोवर की ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रही है और ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो के पोस्ट होने के कुछ घंटे बाद इसमें हजारों लाइक्स आ चुके हैं और फैंस लगातार वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

फैंस ने किए ऐसे फनी कमेंट्स

फैंस ने किए ऐसे फनी कमेंट्स

एक यूजर ने सुनील ग्रोवर की वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'गर्लफ्रेंड के लिए खरीदा है, नहीं देंगे'। दूसरे ने सुनील ग्रोवर का ज्वेलरी पर कहा, सुखाने के लिए रखा है। एक अन्य यूजर ने लिखा, ये क्या कर रहे हो सुनील ? वहीं एक ने लिखा- 'पक्का ये गुत्थी के लिए सारी दुकान खरीदी है'।

सुनील ग्रोवर का वर्कफ्रंट

सुनील ग्रोवर का वर्कफ्रंट

सुनील ग्रोवर ने अपनी पहचान कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शो में गुत्थी और डॉक्टर गुलाटी के नाम से बनाई है। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। जिसमें भारत, पटाखा, तांडव और सूरजमुखी जैसी फिल्में शामिल हैं। अब जल्द ही सुनील ग्रोवर अगली बार फिल्म गुड बॉय में नजर आएंगे। जिसका निर्देशन विकास बहल ने किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी, एली अवराम और साहिल मेहता भी होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+