क्या प्री-प्लान था सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा का झगड़ा? कॉमेडियन ने सालों बाद खोला राज, कहा-पब्लिसिटी स्टंट..'
Sunil Grover Kapil Sharma Fight: टीवी की दुनिया के मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर इन दिनों अपकिंग वेब सीरीज 'सनफ्लावर 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। इन दिनों वह इस सीरीज का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच सुनील ग्रोवर एक बार फिर कपिल शर्मा से हुए झगड़े को लेकर चर्चा में आ गए।
टीवी9 हिंदी डिजिटल को दिए गए इंटरव्यू में सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा के साथ हुए झगड़े पर बड़ा बयान दिया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कपिल शर्मा को माफ कर दिया है? इसके जवाब में एक्टर ने कहा - 'जी हां हमारा शो आ रहा है, एक बार फिर से मैं अपने एक्स को स्टार कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ बिल्कुल वैसे ही काम करने जा रहा हूं। हालांकि इस बार हम दोनों नए तरीके से काम करेंगे।'

सुनील ग्रोवर ने आगे कहा कि, 'हमारा झगड़ा सिर्फ एक तरह का पब्लिसिटी स्टंट था जिससे कि हम अपना नया शो लॉन्च कर पाए।' सुनील ग्रोवर के इस जवाब से कहीं ना कहीं फैंस के मन में सवाल खड़े होने लगे हैं। हालांकि उन्होंने ये बयान मजाकिया अंदाज में दिया इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता।
बता दें कि द कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर ने डॉक्टर गुलाटी बनकर खूब फैंस को हंसाया है। लेकिन कपिल शर्मा से हुए झगड़े के बाद उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया था। उनके जाने के बाद शो के अन्य साथियों ने भी कपिल का साथ छोड़ दिया था। सुनील ग्रोवर के जाने से शो की टीआरपी को काफी नुकसान भी हुआ था।
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का झगड़ा काफी चर्चा में था। दरअसल, साल 2017 में एक फ्लाइट में ऑस्ट्रेलिया जा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान दोनों के बीच जबरदस्त बहसबाजी हुई थी। मामला हाथापाई तक पहुंच गया था। लेकिन झगड़े के बाद कपिल शर्मा ने कई बार सुनील से माफी भी मांगी थी लेकिन उन्होंने इस पर कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया था।












Click it and Unblock the Notifications