TKSS: इस वजह से बर्बाद हुआ सुनील ग्रोवर का करियर, शर्मा की इस हरकत के चलते छोड़ दिया था शो

कपिल के शो में डॉ. मशहूर गुलाटी से लेकर गुत्थी और रिंकू बुआ जैसे किरदार निभाने वाले सुनील ग्रोवर ने फैंस के दिलों में अलग ही जगह बनाई थी। फिर अचानक शो छोड़कर सुनील ग्रोवर ने फैंस को झटका दे डाला।

मुंबई, 3 जुलाई: 'द कपिल शर्मा शो' की जान कहे जाने वाले सुनील ग्रोवर को कोई कैसे भूल सकता है। ग्रोवर शो का अहम हिस्सा रहे थे। कपिल के शो में डॉ. मशहूर गुलाटी से लेकर गुत्थी और रिंकू बुआ जैसे किरदार निभाने वाले सुनील ग्रोवर ने फैंस के दिलों में अलग ही जगह बनाई थी। लेकिन फिर अचानक शो छोड़कर गुत्थी के किरदार से लोगों को अपना बनाने वाले सुनील ग्रोवर ने फैंस को झटका दे डाला। इतना ही नहीं, इस वाकये ने गुत्थी के करियर पर भी बेहद बुरा असर डाला। फैंस आज भी कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर को साथ देखने के इंतजार में पलकें बिछाए बैठे हैं। फिर आखिर ऐसा क्या हुआ था, जो सुनील ग्रोवर को अचानक इस तरह कपिल शर्मा का शो छोड़ना पड़ा।

कपिल ने की ऐसी हरकत

कपिल ने की ऐसी हरकत

खबरों के मुताबिक, कपिल शर्मा और उनकी टीम ऑस्ट्रेलिया से शो कर लौट रहे थे लेकिन फ्लाइट में ही दोनों की लड़ाई हो गई। कपिल शर्मा और सुनील की लड़ाई को लेकर खबर ये भी थी कि कपिल ने उस वक्त बहुत ड्रिंक कर रखी थी, जिसके बाद वो अपनी टीम से इसलिए नाराज हो गए क्योंकि उन्होंने खाना, खाना शुरू कर दिया था। जब कपिल ने सबको खाना खाते देखा, तो वे अपना आपा खो बैठे और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। जब कपिल को सुनील ने शांत कराने की कोशिश की, तो वे उनपर भी नाराज होने लगे और उनका कॉलर पकड़ लिया। इतना ही नहीं, खबरें तो ये भी थीं कि कपिल ने उन्हें जूता भी फेंककर मारा।

गुत्थी से वापस बने सुनील

गुत्थी से वापस बने सुनील

बताते चलें कि कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर ने कपिल के साथ हुई इस लड़ाई के बाद तुरंत शो छोड़ दिया। गुत्थी के रोल में फैंस के दिलों पर राज करने वाले सुनील ग्रोवर के शो छोड़ने पर फैंस को सदमा लगा, जिसके बाद फैंस कपिल और सुनील ग्रोवर के बीच हुए इस झगड़े को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी देने लगे। हालांकि, कपिल शर्मा ने इस मामले पर बाद में खेद भी जताया था।

हाल में हुई हार्ट सर्जरी

हाल में हुई हार्ट सर्जरी

बताते चलें कि सुनील ग्रोवर की मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में हार्ट सर्जरी हुई है। अभिनेता ने सर्जरी के बाद फैंस का शुक्रिया भी अदा किया। जानकारी के मुताबिक सुनील के दिल में ब्लॉकेज पाए गए थे। ऐसे में अगर समय पर सर्जरी नहीं की गई होती, तो उन्हें दिल का दौरा पड़ने का खतरा भी था। इसके बाद उन्होंने जल्द ही हार्ट सर्जरी कराने का फैसला लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+