गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ के साथ छुट्टियां मना रहे सुनील शेट्टी के बेटे अहान की तस्वीरें वायरल
मुंबई, 12 अगस्त: मशहूर फिल्म एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान जल्दी ही फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं। अगले महीने तारा सुतारिया के साथ उनकी फिल्म तड़प रिलीज होने वाली है। पहली फिल्म की रिलीज से पहले अहान आजकल मस्ती के मूड में हैं। अहान इन दिनों गर्लफ्रेंड तानिया के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं। तानिया के साथ उनकी कुछ तस्वीरें आई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

अहान ने इंस्टा पर शेयर की तस्वीरें
अहान शेट्टी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ और दोस्तों के साथ चिल करते नजर आ रहे हैं। अहान शेट्टी ने जो फोटो शेयर की हैं। उनमें से एक मैं वो बोट की सीढ़ियों पर खड़े है और तानिया ने उनको पीछे से पकड़ा हुआ है। दूसरी तस्वीर में फोटो में अहान दोस्तों के साथ समुद्र में स्विमिंग करते नजर आ रहे है तो एक और फोटो में अहान तानिया के साथ बैठे दिख रहे है।

अर्जुन और अथिया ने किया कमेंट
अहान ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है गुडबाय समर। अहान की इस पोस्ट पर उनकी बहन अथिया शेट्टी ने कमेंट किया है- 'हॉट एंड हैंडसम हंक' वहीं एक्टर अर्जुन कपूर ने कमेंट कर 'Globe trotter' कहा है। अहान की इस पोस्ट पर हजारों कमेंट और लाइक चुके हैं।

सितंबर में रिलीज होगी अहान की फिल्म
सुनील शेट्टी के बेटे अहान 'तड़प' नाम की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। जिसमें उनके साथ तारा सुतारिया नजर आएंगी। ये फिल्म इस साल सिंतबर में रिलीज होगी। तड़प 2018 में आई हिट तेलुगू फिल्म 'आरएक्स 100' की हिंदी रीमेक है। इस साल मार्च में अक्षय कुमार ने 'तड़प' फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था। अक्षय ने लिखा था- अहान तुम्हारे लिए बड़ा दिन है. मुझे तुम्हारे पिता सुनील शेट्टी की पहली फिल्म बलवान का पोस्टर आज भी याद है और आज मैं तुम्हारी पहली मूवी का पोस्टर शेयर कर रहा हूं। साजिद नाडियाडवाला की मूवी 'तड़प' का पोस्टर रिलीज करते हुए गर्व महसूस हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications