'मुझे गाली देते हैं, मेरी बेटी को...', आखिर क्यों सुनील शेट्टी का छलका दर्द, कहा- बात करने से डरता हूं
Suniel Shetty News: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने अक्सर कई मौकों पर सोशल मीडिया कल्चर और ट्रोलिंग की आलोचना की है।

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने बताया है कि कैसे सोशल मीडिया ट्रोल्स ने उन्हें दुखी और परेशान कर दिया है। सुनील शेट्टी ने कहा कि सोशल मीडिया ने लोगों की जिंदगी में प्राइवेसी नाम की कोई चीज नहीं छोड़ी है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर अल्लाहबादिया को हाल ही में दिए इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया के इम्पेक्ट पर खुलकर बात की।
सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर बात करते हुए कहा, ''आज के समय में सोशल मीडिया में कोई प्राइवेसी नहीं है, यह आपकी जिंदगी की बर्बाद कर देता है। हमारे कहे गए एक वाक्य को 15 अलग-अलग तरीकों से एडिट करके, 15 अलग-अलग तरीकों से पेश किया जाता है। इसने हमारे जीवन को नष्ट कर दिया। सोशल मीडिया खासकर, ट्विटर की वजह से मुझे बात करने में डर लगता है।"
'मेरी बेटी, पत्नी परिवार को गाली दी जाती है...'
सुनील शेट्टी ने आगे कहा, "हमें डिप्लोमेटिक होने के लिए मजबूर किया गया है क्योंकि आप मुझे उस चीज के लिए अलग-अलग तरह से ट्रोल कर रहे हैं, जो मैंने नहीं किया है। मुझे ट्रोल या परेशान भी कौन लोग कर रहे हैं, जिन्हें मैं ट्विटर या फेसबुक पर जानता तक नहीं हूं।''
सुनील शेट्टी ने कहा, ''मुझे, मेरे परिवार को गाली देना, मेरी बेटी को B*tch बुलाना, मेरी मां को गाली देना...ये सब किस लिए। इससे मुझे बहुत दुख होता है क्योंकि मैं पुराने ख्यालात का हूं, मैं आज भी ओल्ड स्कूल टाइप से सोचता हूं।''
'मैं शेट्टी का लड़का हूं, चुप नहीं रहूंगा...'
सुनील ने यह भी कहा कि तमाम नफरत के बावजूद वह चुप नहीं बैठेंगे। सुनील शेट्टी ने कहा, "मैं शेट्टी का लड़का हूं। मैं कभी चुप नहीं रहूंगा। मुझे पता है कि ट्रोलर्स चाहे कितनी भी ताकत का इस्तेमाल करें लेकिन मुझे तोड़ नहीं पाएंगे। वो मुझे बस चोट पहुंचा सकते हैं।''
केएल राहुल का सुनील शेट्टी ने किया बचाव
इसी बातचीत में सुनील शेट्टी ने अपने दामाद क्रिकेटर केएल राहुल का बचाव भी किया। सुनील शेट्टी ने कॉफी विद करण के केएल राहुल और हार्दिक पांड्या के विवादों का भी जिक्र किया।
असल में कुछ साल पहले, केएल राहुल और हार्दिक पांड्या कॉफी विद करण में अपने विवादित बयान के लिए मुश्किल में पड़ गए थे और उन्हें कुछ हफ्तों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था।
सुनील शेट्टी ने केएल राहुल का बचाव करते हुए कहा, 'आप जानते हैं कि जब उनका (केएल राहुल) और हार्दिक का इंटरव्यू आया था... हार्दिक शायद बहक गए थे। लेकिन आप वैसे वक्त में क्या करेंगे, जब जानबुझकर, आपको उकसाने के लिए वैसे सवाल किए जाए तो...? वही उस शो का फॉरमेट है। वह बच्चों को एक्साइटेड करते हैं और वे कुछ कहते हैं, और फिर बॉलीवुड पर प्रतिबंध लगाया जाता है।'
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी अक्सर ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार होती हैं। अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी 2023 को क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी की है। शादी खंडाला में सुनील के फार्महाउस पर हुई थी। सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करके शादी की जानकारी अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने दी थी।












Click it and Unblock the Notifications