'श्याम का कोई अस्तित्व', हेरा फेरी 3 से परेश रावल 'बाबू भइया' की एग्जिट पर सुनील शेट्टी ने किया रिएक्ट

Suniel Shetty Rection On Hera Pheri 3: साल 2000 में 'हेरा फेरी' फ्रैंचाइज की शुरुआत हुई। इस फिल्म ने दर्शकों को बाबू राव, श्याम और राजू नाम के तीन आयकॉनिक कैरेक्टर दिए। साल 2006 में इस फिल्म का दूसरी किश्त 'फिर हेरा फेरी' आई। इसके बाद हेरा फेरी 3 की अनाउंसमेंट हुई। बताया गया कि प्रियदर्शन इसे डायरेक्ट करेंगे। कास्ट में परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी दिखाई देंगे।

इसके बाद जानकारी आई कि बाबू भइया यानी परेश रावल ने फिल्म छोड़ दी है। बताया गया कि मेकर्स और परेश के बीच क्रिएटिव डिफरेंस आ गया है। जिसकी वजह से परेश ने ये फिल्म छोड़ दी। खुद इस बात को परेश ने कंफर्म किया। अब इस खबर पर सुनील शेट्टी ने रिएक्ट किया है।

Suniel Shetty Rection On Hera Pheri 3

सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड बबल से बातचीत की। इसमें उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हमेशा रोल ही सबसे महत्वपूर्ण होती है। कैरेक्टर ही सबसे महत्वपूर्ण होता है। मल्टी-स्टार कास्ट वाली फिल्म का हिस्सा बनने में सबसे रोमांचक क्या होता है। खूबसूरती किरदार में होती है। आपको ऐसे किरदार निभाने का मौका कहां मिलता है? ऐसे किरदार आपको कितनी बार मिलते हैं? बहुत कम। अगर 'हेरा फेरी' की बात करें तो अगर बाबू भाई (परेश रावल) और राजू (अक्षय कुमार) न होते तो श्याम (सुनील शेट्टी) का कोई अस्तित्व ही नहीं होता। उनका भी कोई मतलब नहीं होता। आप उनमें से किसी एक को निकाल दें तो फिल्म नहीं चलती।

परेश रावल के पहले अक्षय कुमार ने इस फिल्म का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया था। लेकिन बाद में मान मनौव्वल के बाद वो राजी हो गए थे। परेश वाले के केस में भी जनता यही आस लगाए बैठे है कि मेकर्स उन्हें मना ले। लेकिन परेश फिल्म में लौटेंगे या नहीं। ये वक्त बताएगा। भले ही परेश की तरफ से कंफर्मेंशन आ गया है, लेकिन अभी तक मेकर्स ने इस पर रिएक्ट नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+