KL Rahul-Athiya Wedding: जनवरी में नहीं लेगा ये कपल सात फेरे? सुनील शेट्टी ने दिया बड़ा अपडेट
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की चर्चा हर तरफ है। जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी अगले साल जनवरी 2023 में होगी। लेकिन अब अथिया के पिता और मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी ने इस खबर का खंडन किया है।
KL Rahul-Athiya Wedding: इन दिनों मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी लगातार चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक, वह अपने लॉग टाइम ब्वॉयफ्रेंड और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल से अगले साल जनवरी 2023 में शादी करने वाली हैं। दोनों के परिवार वाले शादी की तैयारियों में जुटे हैं। वहीं फैंस भी कपल की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच सुनील शेट्टी ने इन खबरों का खंडन किया है साथ ही एक बड़ी जानकारी भी दी है।

केएल राहुल और अथिया की शादी का सुनील शेट्टी ने किया खंडन
केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की चर्चा हर तरफ है। हाल ही में खबर आई थी कि, कपल अगले साल जनवरी 2023 में सात फेरे लेंगे। यहां तक की शादी की तारीख भी सामने आ गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 21 से 23 जनवरी शादी की रस्में होनी थी। लेकिन अब इस खबर का सुनील शेट्टी ने खंडन कर दिया है।

बोले- 'जब हो जाए तब मुझे भी....'
ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा कि, 'जब आपकी डेट्स की पुष्टि हो जाए, तब मुझे भी बताएं, ताकि मैं दोनों शादी में शामिल हो सकूं।' सुनील शेट्टी के इस बयान से ये साफतौर पर कहा जा सकता है कि, केएल राहुल और अथिया की शादी के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।

नहीं होगी जनवरी 2023 में शादी?
जहां एक तरफ फैंस इस बात से एक्साइटेड थे कि, केएल राहुल और अथिया अब शादी करने वाले हैं। वहीं सुनील शेट्टी के इस बयान से फैंस को थोड़ी निराशा हो सकती है। सुनील पहले भी कई बार अपनी बेटी की शादी को लेकर बयान दे चुके हैं। अब इस बयान के बाद ये साफ हो गया कि दोनों की शादी अभी नहीं होने वाली है।

शादी को लेकर दोनों परिवार हैं काफी एक्साइटेड
वहीं सूत्रों का कहना है कि, दोनों की शादी की तैयारी जोरों-शोरों पर चल रही है। ये शादी खंडाला में शेट्टी निवास में होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा दोनों की शादी में सिर्फ उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। दोनों फैमिली वेडिंग सेरेमनी को लेकर काफी एक्साइटेड है।

केएल राहुल ने बीसीसीआई से मांगी थी छुट्टी
इससे पहले खबर आई थी कि, केएल राहुल ने जनवरी 2023 में बीसीसीआई से छुट्टी मांगी थी। यहां तक कि उन्होंने छुट्टियों के लिए अप्लाई भी कर दिया। जिसके बाद खबरें आ रही थीं कि, केएल राहुल और अथिया शेट्टी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं सुनील शेट्टी ने बयान दिया था कि, दोनों जल्द ही सात फेरे लेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
