केएल राहुल और अथिया कब लेंगे सात फेरे? सुनील शेट्टी ने बताया शहनाई से विदाई तक का पूरा शेड्यूल
अथिया और केएल राहुल बीते कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। अब एक्ट्रेस के पिता और मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी ने दोनों की शादी को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है।
मुंबई, 24 अगस्त: क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं साथ ही दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जाता है। इससे पहले खबर आई थी कि, दोनों इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं। लेकिन, अब अथिया के पिता और मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी ने ये साफ कर दिया है कि, दोनों कब शादी करने वाले हैं।

शादी को लेकर कैसी है तैयारी?
हाल ही में इंस्टैंट बॉलीवुड के एक रिपोर्टर ने सुनील शेट्टी से जब पूछा कि, अथिया शेट्टी और केएल राहुल आखिर कब शादी करने वाले हैं और इसको लेकर क्या तैयारी है? तो एक्टर ने शादी के शेड्यूल का जवाब देते हुए कहा कि, 'मुझे लगता है कि जैसे ही बच्चे तय करेंगे. राहुल के शेड्यूल हैं'।

केएल राहुल का है बिजी शेड्यूल
सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि, केएल राहुल को अभी कई मैच खेलने हैं। अभी एशिया कप है, वर्ल्ड कप है, ऑस्ट्रेलिया कप है, साउथ अफ्रीकन टूर है। जब बच्चों को ब्रेक मिलेगा तब शादी करेंगे। ऐसे एक दिन में रेस्ट डे पर ऐसे शादी नहीं हो सकती।'

जल्द होगी केएल राहुलृ-अथिया की शादी?
सुनील शेट्टी ने कहा कि, 'अभी पापा चाहते हैं की लड़की है तो शादी हो जाए, लेकिन एक बार राहुल को ब्रेक मिल जाए, बच्चे तय करें कब, क्यों... आप कैलेंडर देखेंगे तो डर जाएंगे। एक दिन का दो दिन का गैप है, और दो दिन में शादी नहीं हो सकती है। तो यही है, जब वक्त मिलेगा तो प्लानिंग जरूर होगी'।

साल के अंत तक ले सकते हैं सात फेरे
पिंकविला की खबर के मुताबिक, कुछ दिनों पहले अपडेट आया था कि दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा तो पेरेंट्स अथिया और केएल राहुल की साल 2022 के अंत में शादी कर देंगे। खबर ये भी है कि दोनों की शादी इंडियन ट्रेडिशन के हिसाब से धूम-धाम से की जाएगी।

साथ में कई बार स्पॉट हुए हैं केएल राहुल और अथिया
ये बात किसी से छिपी नहीं है कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कपल को अक्सर उनके सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे के लिए पोस्ट करते देखा जाता है। कपल ने हाल ही में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया है। जिसके बाद से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि, दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications