बदहवास हालत में सड़कों पर भटक रही थीं ये फेमस एक्ट्रेस, मेंटल हेल्थ पर उठा सवाल, क्यों हुआ ऐसा हाल?
Sumi Har Chowdhury: फिल्म इंडस्ट्री अपने ग्लैमर और चकाचौंध के लिए जितनी मशहूर है, उतनी ही बेरहम भी मानी जाती है। कई कलाकारों ने ग्लैमर से भरी इस इंडस्ट्री में सफलता की ऊंचाइयों को छुआ, लेकिन वक्त की मार उन्हें फर्श पर भी ले आईहै। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला हाल ही में सामने आया है।
एक्ट्रेस सुमी हर चौधरी सड़क पर भटक रह थी
खबर है कि बांग्ला फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस सुमी हर चौधरी को बेहद दयनीय हालत में सड़क पर भटकते हुए पाया गया है। ये चौंकाने वाली घटना पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के खंडघोष इलाके से सामने आई है।

बारिश से बचने के लिए ठिकाना तलाश रही थीं सुमी
स्थानीय लोगों ने सुमी हर चौधरी को सड़क किनारे बारिश से बचने के लिए ठिकाना तलाशते हुए देखा है। उस वक्त उनकी हालत इतनी बिगड़ी हुई थी कि उन्हें पहचान पाना तक मुश्किल हो गया था। स्थानिय लोगों के अनुसार सुमी हर चौधरी उस वक्त शॉर्ट्स और काली शर्ट में थीं और एक कागज पर कुछ लिखने की कोशिश कर रही थीं। वो बांग्ला और अंग्रेजी में कुछ बोल रही थीं लेकिन उनके शब्द अस्पष्ट थे।
'सुमी की मानसिक हालत खराब थी'
-जब कुछ लोग उनके पास पहुंचे तो उन्होंने खुद को एक्ट्रेस बताया और कहा- मैं सुमी हर चौधरी हूं, लेकिन उनका व्यवहार असामान्य था और वह मानसिक रूप से परेशान दिखाई दे रही थीं। शुरुआत में लोग उन्हें एक आम महिला समझकर नजरअंदाज कर रहे थे। लेकिन जब उन्होंने बार-बार खुद को एक्ट्रेस बताया तो लोग हैरान हुए।
-सुमी हर चौधरी लोगों से कह रही थीं कि उन्होंने कई बांग्ला सीरियलों में काम किया है। इसके बाद कुछ लोगों ने उनके बारे में गूगल पर सर्च किया। इंटरनेट पर मौजूद तस्वीरों और फिल्मों से उनकी बात की पुष्टि हुई और लोग उन्हें पहचान पाए।
-जब लोगों ने सुमी हर चौधरी से उनकी लोकेशन के बारे में पूछा तो वह बार-बार अलग-अलग जगहों का नाम ले रही थीं। उन्होंने कभी कोलकाता का नाम लिया तो कभी बीरभूम जिले के बोलपुर का। इससे साफ है कि वह मानसिक रूप से असंतुलित थीं और अपनी सही जानकारी देने में सक्षम नहीं थीं।
स्थानीय पुलिस ने बताई सुमी की पहचान
सुमी हर चौधरी को उवके घर पहुंचाने के लिए स्थानीय पुलिस की मदद ली गई। पुलिस का कहना है कि सुमी कोलकाता के बेहाला इलाके की रहने वाली हैं। हालांकि इंडस्ट्री में काम करने से पहले वह पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोलपुर में रहती थीं और वहीं उन्होंने अपनी पढ़ाई भी पूरी की है। हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह पूर्व बर्दवान के खंडघोष तक कैसे पहुंचीं और इस स्थिति में कैसे आईं।
फिल्मों और टीवी में काम कर चुकी हैं सुमी
-जानकारी के अनुसार सुमी हर चौधरी ने कई बांग्ला फिल्मों और सीरियलों में काम किया है। उनके इंस्टाग्राम बायोक के अनुसार वह एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर होने के साथ साथ एक बेहतरीन थिएटर आर्टिस्ट भी हैं।
-उन्होंने श्रीजीत मुखर्जी की चर्चित फिल्म 'द्वितीयो पुरुष' में भी काम किया है। इसके अलावा वह 'रूपसगोरे मोनेर मानुष' और 'तुमी आशे पाशे थाकले' जैसी बांग्ला फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के साथ फिल्म 'खाशी कथा: अ गोट सागा' में भी काम किया था।












Click it and Unblock the Notifications