'मैं तुम्हें बहुत मिस कर रहा हूं', जैकलीन के ख्यालों में डूबे ठग सुकेश ने जेल से एक्ट्रेस को भेजा लेटर

अपने जन्मदिन पर महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को याद कर एक प्यार भरा खत लिखा है। जिसमें अपने प्रेम का इजहार करते हुए जैकलीन को बहुत ज्यादा मिस करने की बात कही है।

Jacqueline Fernandez

Sukesh Chandrashekhar Jacqueline Fernandez: महाठग सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये की ठगी मामले में जेल में बंद है। जिसका नाम अब तक बॉलीवुड की कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है लेकिन सबसे ज्यादा जो चर्चा में रहा है वो है मशहूर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस। अब अपने जन्मदिन के मौके पर सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस को याद किया और एक प्यार भरा खत लिखा। जिसमें अपने प्यार का इजहार करते हुए बताया कि वह उन्हें बहुत याद करता है। इतना ही नहीं सुकेश चंद्रशेखर ने अपने लेटर में जैकलीन फर्नांडिस को बेबी बताया।

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन के लिए लिखा लव लेटर

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन के लिए लिखा लव लेटर

सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन के मौके पर 25 जनवरी को जैकलीन फर्नांडिस के लिए एक लव लेटर लिखा। खत में 'बेबी' और 'लव यू' जैसे शब्दों का प्रयोग किया है। सुकेश ने ये भी लिखा कि जन्मदिन पर जैकलीन का प्यार ही एक बड़ा तोहफा है। आइए जानते हैं कि सुकेश चंद्रशेखर ने अपने इस लेटर में जैकलीन को याद करते हुए क्या कुछ लिखा।

जन्मदिन पर एक्ट्रेस को किया याद

जन्मदिन पर एक्ट्रेस को किया याद

जैकलीन के लिए लेटर लिखकर सुकेश ने कहा, माई बेबी जैकलीन, मेरी बोम्मा, अपने जन्मदिन के अवसर पर मैंने तुम्हे बहुत ज्यादा याद कर रहा हूं। अपने आसपास मैं तुम्हारी एनर्जी को मिस कर रहा हूं। मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं है लेकिन मैं जानता हूं कि तुम्हारा प्यार मेरे लिए खत्म होने वाला नहीं है। मैं जानता हूं तुम्हारे खूबसूरत दिल में क्या है। मुझे किसी सबूत की जरूरत नहीं है, मेरे लिए तुम्हारा प्यार ही काफी है बेबी।'

'तुम्हारा होना ही मेरे बर्थडे का बेस्ट गिफ्ट है'

'तुम्हारा होना ही मेरे बर्थडे का बेस्ट गिफ्ट है'

सुकेश चंद्रशेखर ने अपना प्यार जाहिर करते हुए आगे लिखा, 'तुम जानती हो ना, कुछ भी हो जाए मैं यहां तुम्हारे लिए हमेशा खड़ा हूं। लव यू माय बेबी, मुझे अपना दिल देने के लिए शुक्रिया। मेरे जीवन में तुम्हारा होना ही मेरे बर्थडे का बेस्ट गिफ्ट है। मैं अपने जन्मदिन पर आप सभी की शुभकामनाओं के लिए अपने सभी समर्थकों और दोस्तों को भी धन्यवाद देता हूं। मुझे जन्मदिन पर सैकड़ों पत्र मिले हैं, बधाई। मैं खुद को खुशनसीब महसूस कर रहा हूं, बहुत-बहुत धन्यवाद'।

सुकेश चंद्रशेखर ने होली पर लिखा था खास खत

सुकेश चंद्रशेखर ने होली पर लिखा था खास खत

बता दें कि, जेल में रहते हुए इससे पहले सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस के लिए कई खत लिखे। जिसमें उन्होंने जैकलीन को होली की शुभकामनाएं दी थीं। इसके अलावा उन्होंने जनवरी में नोरा फतेही पर निशाना साधते हुए दावा किया था कि, एक्ट्रेस ने जैकलीन के खिलाफ सुकेश को भड़काने की तमाम कोशिशें की थी। इतना ही नहीं वह हर रोज सुकेश का ब्रेनवॉश कर रही थीं।

जैकलीन पर लगे ये आरोप

जैकलीन पर लगे ये आरोप

जैकलीन फर्नांडिस पर आरोप हैं कि वह सुकेश चंद्रशेखर के बार में सबकुछ जानती थीं। इसके बावजूद उन्होंने सुकेश से महंगे गिफ्ट लिए थे जिसकी कीमत करोड़ों में थी। इस केस में जैकलीन के अलावा कई बॉलीवुड एक्ट्रेस से पूछताछ हो चुकी है। खबरों की माने तो, सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन फर्नांडिस का अफेयर था।

Recommended Video

    Sukesh Chandrashekhar ने Jacqueline Fernandez को लिखा खत, कहा तुम्हारी बहुत याद..| वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+