क्या 'दंगल गर्ल' की मौत के बाद ऑनस्क्रीन पिता का नहीं आया फोन? मां बोलीं- 'हमने उन्हें बताया लेकिन...'

Suhani Bhatnagar: आमिर खान की फिल्म दंगल की छोटी बबीता यानी सुहानी भटनागर की मौत से उनके परिवार वाले सदमे में है। महज 19 साल की उम्र में अपनी बेटी को खो देने माता-पिता पूरी तरह से टूट चुके हैं। एक्ट्रेस की मां ने बताया कि उनकी बेटी को क्या हुआ था। साथ ही उन्होंने आमिर खान की जमकर तारीफ की।

ANI को दिए इंटरव्यू में सुहानी भटनागर के मां ने कहा कि, 'आज जो भी उनकी पहचान है वह केवल उनकी बेटी की वजह से है। अब जब भी कहीं जाते हैं तो लोग दंगल गर्ल के माता-पिता के नाम से हमें बुलाते हैं। उसे बचपन से एक्टिंग का शौंक था। वह एक कैमरा पर्सन थीं और एक्टिंग उनका पैशन था। वह चाहती थीं कि पढ़ाई करने के बाद वह फिर से मुंबई जाएं।'

suhani bhatnagar

इसके बाद जब सुहानी की मां से पूछा गया कि क्या बॉलीवुड से किसी भी सेलिब्रिटी का उन्हें फोन आया? तो उन्होंने जवाब में कहा कि, अभी तक तो किसी का नहीं आया लेकिन हां आमिर खान सर ने हमें हर कदम पर सपोर्ट किया है, हमने उन्हें बताया नहीं था कि ऐसा कुछ हो रहा है, क्योंकि हम खुद ही परेशान थे तो बताया नहीं। इसलिए उनकी तरफ से कोई फोन या मैसेज नहीं आया। हां वह हमेशा से हमारे टच में रहे हैं।

सुहानी की मां ने आगे कहा कि, 'अगर हम आमिर खान को फोन करके बताते वह जरूर हमसे बात करते। वह हमेशा से सुहानी से उसका हाल चाल लेते थे। अभी उन्होंने अपनी बेटी इरा खान की शादी के लिए हमें इनवाइट किया था। लेकिन हम जा नहीं पाए क्योंकि उस वक्त इसे पैर में फ्रैक्चर हुआ था तो डॉक्टर ने ट्रैवल के लिए मना किया था।'

सुहानी के माता-पिता से पूछा गया कि आखिर उन्हें कब इस बीमारी के बारे में पता चला। उन्होंने जवाब में कहा कि, हम दोनों को 10 दिन पहले ही इस बारे में पता चला। पहले इसे स्वेलिंग हुई हमे लगा ये आम होगी। लेकिन धीरे-धीरे ये बढ़ती गई और दोनों हाथ इसके सूज गए थे। इसके बाद उसका दिल्ली एम्स में इलाज चला जहां इंफेक्शन की वजह से उसका निधन हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+