दंगल में कैसे मिला था Suhani Bhatnagar को बबीता का रोल? फिल्म से पहले टीवी एड्स ने बना दिया था स्टार

Suhani Bhatnagar: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म दंगल ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। इस फिल्म को फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था। फिल्म दंगल में छोटी बबीता का रोल निभाने वाली सुहानी भटनागर ने उस वक्त काफी सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन अब ये चाइल्ड आर्टिस्ट अब हमारे बीच नहीं रहीं। जी हां सुहानी का 19 साल की उम्र में निधन हो गया। ऐसे में जानते हैं कि आखिर उन्हें इस फिल्म का ऑफर कैसे मिला।

बता दें कि, फिल्म दंगल की छोटी बबीता यानि सुहानी भटनागर का जन्म साल 2007 में हुआ था। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौंक था। फिल्म दंगल से पहले उन्होंने कई टीवी एड्स में भी काम किया है। जिससे वह काफी फेमस हुई थीं। उनकी दमदार एक्टिंग को देख उन्हें फिल्म दंगल में काम करने का मौका मिला था।

suhani bhatnagar

फिल्म दंगल में काम करने के लिए सुहानी ने ऑडिशन भी दिए थे। इसके बाद उन्हें छोटी बबीता के किरदार के लिए चुना गया। इस रोल में सुहानी भटनागर को काफी सराहा गया था। हालांकि इस फिल्म के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म दंगल के बाद सुहानी पढ़ाई पर फोकस करना शुरू कर दिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान ये भी बताया कि वह जल्द ही फिल्मों में वापसी करेंगी।

बता दें कि, अब सुहानी भटनागर की 19 साल की उम्र में मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दिनों पहले सुहानी का एक्सीडेंट हुआ था। जिसकी वजह से उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ था। लेकिन, दवाई के गलत रिएक्शन की वजह से उनके शरीर में धीरे-धीरे पानी भरने लगा था। इसके बाद दिल्ली-एम्स में सुहानी को भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बच पाई। सुहानी की मौत से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+