सफेह लहंगा-बैकलैस चोली में सुहाना खान का फोटोशूट, तस्वीरों पर मां गौरी का कमेंट देखने लायक
मुंबई, 28 फरवरी: शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। खासतौर से सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिविटी पर लाखों फैंस की नजर रहती है। सुहाना ने एक फोटोशूट कराया है। जिसमें वो सफेद लहंगे और बैकलैस चोली में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों पर उनकी मां गौरी खान ने भी कमेंट किया है।

मनीष मल्होत्रा की ड्रेस में सुहाना ने दिए पोज
सुहाना खान ने मनीष मल्होत्रा के खूबसूरत डिजायनर लहंगे में तस्वीरें क्लिक कराई हैं। मनीष मल्होत्रा ने ही इन फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सुहाना खान ने व्हाइट लहंगे में बैकलेस चोली के साथ फोटोशूट कराया है। इन तस्वीरों में सुहाना खान बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। जिस पर उनकी मम्मी गौरी ने कमेंट किया है।

बेटी की तस्वीरों पर क्या बोलीं गौरी
सुहाना की इन तस्वीरों में एक तस्वीर इंस्टा पर शेयर करते हुए उनकी मम्मी गौरी खा ने हर्ट इमोजी के साथ प्योर लिखा है। जिस पर सीमा खान, भावना पांडे और कई दूसरे सेलेब्स ने भी कमेंट कर सुहाना की तारीफ की है। जिसके बाद सुहाना का ये अंदाज वायरल हो गया है। हजारों यूजर्स ने कमेंट करते हुए सुहाना के लुक की तारीफ की है।

फिल्मों में डेब्यू की तैयारी कर रहीं सुहाना
सुहाना खान न्यूयॉर्क से पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अब फिल्मों में डेब्यू की तैयारी कर रही हैं। जल्दी ही उनका फिल्मी करियर शुरू होने जा रहा है। सुहाना जल्दी ही नेटफ्लिक्स पर एक फिल्म के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। काफी वक्त पहले से इस बात की सुगबुगाहट थी कि सुहाना खान जोया अख्तर के एक प्रोजक्ट से जुड़ी हुई है, हालांकि अब यह साफ हो चुका है कि सुहाना 'द आर्चीज' से अपने एक्टिंग करियर की ओटीटी के जरिए शुरुआत करने जा रही हैं।
Recommended Video












Click it and Unblock the Notifications