24 साल की सुहाना खान की करोड़ों में है कमाई, न्यूयॉर्क में है आलीशान घर, कितनी है किंग खान की लाडली की संपत्ति
Happy Birthday Suhana Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान आज यानी 22 मई को अपना 24वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर तमाम फैंस और बड़े सितारे उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
बता दें कि, पिछले साल सुहाना खान ने फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि सोशल मीडिया पर उनको एक्ट्रेस के लिए काफी ट्रोल भी किया गया था। लेकिन इस सबके बावजूद सुहाना खान की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपने नए लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।

शाहरुख खान ने जितना स्ट्रगल करके इंडस्ट्री में इतना नाम कमाया है अब उनकी बेटी भी अपने पिता की राह पर चल पड़ी हैं। वह अब जल्द ही फिल्मों से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली हैं। महज 24 साल की उम्र में ही सुहाना ने काफी लोकप्रियता हासिल कर ली। साथ ही वह आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं।
सुहाना खान काफी लग्जरी लाइफ जीती हैं। वह फिल्मों में आने से पहले ही 24 साल की उम्र में करोड़पति बन चुकी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, सुहाना खान के पास न्यूयॉर्क में अपना एक आलीशान घर है जिसकी कीमत लगभग 35 करोड़ बताई जाती है। इसके अलावा सुहाना खान प्रॉपर्टी पर अक्सर निवेश करती हैं।
हाल ही में सुहाना खान ने एक जमीन खरीदी थी जिसकी कीमत 10 करोड़ बताई जाती है। इसके अलावा सुहाना खान की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है और इससे वह करोड़ों की कमाई करती हैं। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही सुहाना खान पहले ही एक ब्यूटी प्रोडक्ट की ब्रांड एम्बेसडर बन चुकी हैं। इससे भी वह करोड़ों की कमाई करती हैं।
कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, सुहाना खान की कुल संपत्ति 13 करोड़ रुपए के करीब है। प्रॉपर्टी और आलीशान घर के अलावा सुहाना को महंगी कारों का भी शौंक है। उनके पास रेंज रोवर और लेंबोर्गिनी जैसी महंगी कारों का कलेक्शन है।












Click it and Unblock the Notifications