Suhagan Chudail: 'सुहागन चुड़ैल' का प्रोमो वीडियो रिलीज, निया शर्मा का डरावना लुक देख लोगों के उड़े होश
Suhagan Chudail Nia Sharma: टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा अपनी दमदार एक्टिंग के साथ साथ अपने बोल्ड लुक के लिए भी काफी फेमस हैं। टीवी के मशहूर शो नागिन में अपने जलवा बिखेरने के बाद अब निया शर्मा एक और नए शो के साथ लोगों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
'सुहागन चुड़ैल' में नजर आईं निया शर्मा
आपको बता दें निया शर्मा इस बार 'सुहागन चुड़ैल' सीरियल के साथ टीवी पर वापस आ गई हैं। इस शो में एक्ट्रेस का शैतानी अवतार देखने को मिलेगा। निया इससे पहले सुपरनैचुरल टीवी शो 'नागिन 4' में नजर आ चुकी हैं। वहीं अब निया 'सुहागन चुड़ैल' में चुड़ैल का किरदार निभाती नजर आएंगी।

'सुहागन चुड़ैल' का प्रोमो वीडियो रिलीज
'सुहागन चुड़ैल' शो का प्रोमो वीडियो रिलीज कर दिया गया है। वीडियो में निया शर्मा शैतान के अवतार में नजर आ रही हैम। निया शर्मा का रेड आउटफिट भी काफी शानदार लग रहा है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि चुड़ैल के पैर काफी डरावने हैं। निया उर्फ 'सुहागन चुड़ैल' अपने पहले प्रोमो में एक चेतावनी लेकर आती हैं। वह कहती हैं- सभी लोग अपने प्यार का ख्याल रखें क्योंकि मैं यहां सबका प्यार चुराने आई हूं।
निया का शैतानी अवतार है काफी डरावना
आपको बता दें कि 'सुहागन चुड़ैल' सीरियल में निया शर्मा के साथ जैन इबाद खान लीड रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं इस शो में बंगाली एक्ट्रेस देबचंद्रिमा सिंघा रॉय भी नजर आएंगी। शो की कहानी एक चुड़ैल के बारे में है जो 200 साल की है और परम शक्ति हासिल करने के मिशन पर है।
चुड़ैल हासिल करना चाहती है परम शक्ति
सीरियल की कहानी के अनुसार ये चुड़ैल परम शक्ति हासिल करने लेने के लिए 16 श्रृंगार शक्तियां अपनाना चाहती है और 16वीं शक्ति सिंदूर है और इसे लेने के लिए उसे अपने जीवन में 16वें पुरुष को खत्म करना होगा। वहीं खबर है कि 'नागिन 5' में नजर आए दिनेश मेहता इस शो में नेगेटिव रोल में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications