निया शर्मा की काली लिपस्टिक ने लोगों के उड़ाए होश, एक्ट्रेस हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- कुछ भी कर लेती है ये

Nia Sharma Black Lipstick: टीवी की फेमस एक्ट्रेस निया शर्मा इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। निया टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रसेस में से एक हैं। लोग न सिर्फ उनकी एक्टिंग की तारीफ करते हैं बल्कि एक्ट्रेस के बोल्ड लुक के भी लोग दीवाने हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं निया शर्मा
निया शर्मा को टीवी के पॉपुलर सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' से पहचान मिली थी। निया एक्टिंग की सेथा साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह अपने फैशन सेंस को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

suhagan chudail nia sharma

साल 2011 में निया ने टीवी से की थी शुरुआत
निया शर्मा ने साल 2011 में टीवी इंडस्ट्री से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। निया शर्मा को 'जमाई राजा' शो में भी देखा गया था। इन दिनों निया शर्मा अपने नए शो 'सुहागन चुड़ैल' में नजर आ रही हैं। लंबे ब्रेक के बाद निया ने टीवी पर वापसी की है और फैंस उन्हें फिर से स्क्रीन पर देखकर काफी खुश हए हैं।

निया शर्मा की काली लिपस्टिक ने उड़ाए होश
हाल ही में निया शर्मा के लुक को देखकर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि निया 'लाफ्टर शेफ' शो में भी नजर आ रही हैं। निया को लाफ्टर शेफ्स के आने वाले हैलोवीन स्पेशल एपिसोड के लिए अपने स्पाइडर-गर्ल लुक को फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया। इस दौरान निया शर्मा ने पिंक कलर का शरारा पहना था, लेकिन उनकी ब्लैक लिपस्टिक ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

लोगों ने निया शर्मा को किया ट्रोल
लोगों को निया शर्मा की ब्लैक लिपस्टिक बिल्कुल पसंद नहीं आई है। ब्लैक लिपस्टिक को देख यूजर्स एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। निया का लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस लुक को लेकर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- भूतनी जैसी लग रही है। वहीं दूसरे शख्स ने लिखा है- कुछ भी करते हैं ये लोग फैशन के लिए। वहीं एक यूजर ने लिखा है- ये कोयला खाकर आई हैं।

'सुहागन चुड़ैल' में नजर आ रही हैं निया शर्मा
आपको बता दें कि निया शर्मा टीवी के नए शो 'सुहागन चुड़ैल' में नजर आ रही हैं। इस सीरियल में वह एक 'चुड़ैल' का किरदार निभा रही हैं। हालांकि उनकी एक्टिंग की तारीफ की जा रही है। इस शो में निया शर्मा के अलावा जैन इबाद खान और देबचंद्रिमा सिंघा रॉय भी अहम भूमिका में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+