नंबर 1 शो अनुपमा पर भड़के लोग, करने लगे 'STOP RUINING ANUPAMA' की मांग , क्यों?
नई दिल्ली, 10 मई। स्टार प्लस के लोकप्रिय शो 'अनुपमा' लंबे वक्त से TRP की चार्ट में नंबर वन बना हुआ है। शो में अनुपमा नाम की उस महिला की कहानी दिखाई जा रही है, जिसने अपने जीवन के 22 साल केवल अपने घर-परिवार को दिए लेकिन बदले में उसे ना तो खुशी मिली और ना ही सम्मान। शो में ये दिखाया जा रहा है कि चालीस पार की महिला को भी जीने का अधिकार है, उसे भी अपनी खुशियों को पाने का हक है, शादी के बाद भी महिलाओं की लाइफ उनके लिए खत्म नहीं होती है।

'STOP RUINING ANUPAMA' ट्रेंड कर रहा
इसलिए शो में दादी बनने जा रही अनुपमा अब शादी करने जा रही है, महिलाओं के हक की बात करने वाले इस शो को अब तक दर्शकों का भरपूर प्यार और साथ मिला है। शो में इस वक्त अनुपमा और अनुज की शादी का सेगमेंट चल रहा है लेकिन जब से शो में मेंहदी की रस्म दिखाई गई है, शो के फैंस उखड़ गए हैं और शो को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। उनका गुस्सा इस कदर बढ़ गया है कि ट्विटर पर कल से 'STOP RUINING ANUPAMA' ट्रेंड कर रहा है।

अनुपमा-अनुज से ज्यादा वनराज के करेक्टर पर फोकस
दरअसल फैंस को शो में अनुपमा-अनुज से ज्यादा वनराज के करेक्टर पर फोकस करना रास नहीं आ रहा है। कुछ लोगों ने तो सोशल मीडिया पर ये तक लिख दिया कि 'ये अनुज-अनुपमा की शादी कम वनराज की तीसरी शादी ज्यादा लग रही है' तो किसी ने लिखा कि 'आखिर वनराज की नफरत को हाईलाइट करके उसे इतना महत्व क्यों दिया जा रहा है?' तो किसी ने लिखा कि 'वनराज खलनायक ही रहेगा चाहे कुछ भी कर लो इसलिए STOP RUINING ANUPAMA'।

'किसी को अनुपमा की मेंहदी रास नहीं आई'
तो वहीं किसी को अनुपमा की मेंहदी रास नहीं आई है। किसी ने लिखा कि 'अनुपमा की मेंहदी ट्री से तो अच्छा मैं ही बना लेती थी बचपन से', लोगों का गुस्सा खराब स्टोरी लाइन पर फूटा है। कुल मिलाकर ये शो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी चर्चित है, जिस पर लोग अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।
STOP RUINING ANUPAMA #Anupamaa
— ʂ𝓱𝓪𝓻𝓶𝓲𝓵𝓲 ✿◉•◦ (@sobtian_pushp) May 9, 2022 '>लोगों के बीच लोकप्रिय है 'अनुपमा'
आपको बता दें कि Rajan Shahi and Deepa Shahi द्वारा निर्मित इस शो का प्रसारण 13 जुलाई 2020 से स्टार प्लस पर हो रहा है। यह Disney+ Hotstar पर भी देखा जाता है। शो में रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना , मदलसा शर्मा और सुधांशु पांडे ने लीड रोल निभा रहे हैं, यह शो स्टार जलशा की बंगाली श्रृंखला श्रीमोई से प्रेरित है, ये शो गुजराती पृष्ठभूमि पर आधारित है।
देखें कमेंट्स












Click it and Unblock the Notifications