Stolen Trailer: अभ‍िषेक बनर्जी की 'स्टोलन' का खतरनाक ट्रेलर रिलीज , OTT पर देखें दिल दहला देने वाली ये फिल्‍म

Stolen Trailer: बॉलीवुड के दमदार एक्टरों में से एक अभ‍िषेक बनर्जी अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली फिल्म में नजर आने वाले हैं। अभिषेक बनर्जी अपने दमदार अभिनय से लोगों को एंटरटेन करते नजर आएंगे। हालांकि इस फिल्म में उनका किरदार काफी सीरियस और भयानक नजर आने वाला है।

'स्‍टोलन' का खतरनाक ट्रेलर रिलीज
अभिषेक बनर्जी की इस अपकमिंग फिल्‍म का नाम 'स्‍टोलन' है, जिसका ट्रेलर आज यानी 28 मई 2025 को रिलीज कर दिया गया है। करीब दो मिनट के इस ट्रेलर में मासूमियत, खौफ, आतंक है और अराजकता जैसी चीजें नजर आ रही हैं।

Stolen Trailer

'स्‍टोलन' एक क्राइम थ्र‍िलर फिल्म है

आपको बता दें कि 'स्‍टोलन' एक क्राइम थ्र‍िलर फिल्म है, जिसके डायरेक्टर करण तेजपाल हैं। गौरव ढींगरा ने जंगल बुक स्टूडियो के बैनर तले इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। वहीं अनुराग कश्यप, किरण राव, निखिल आडवाणी और विक्रमादित्य मोटवानी इस फिल्म के एग्‍जीक्‍यूटिव प्रोड्यूसर्स हैं।

फिल्म में नजर आएंगे अभिषेक बनर्जी और हरीश खन्ना

इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी के साथ हरीश खन्‍ना भी दिखाई देंगे। लोग बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच लोगों के उत्साह को बढ़ाते हुए फिल्म मेकर्स ने मूवी का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इससे पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जो कि लोगों को खूब पसंद आया था।

राजस्‍थान के एक छोटे से रेलवे स्‍टेशन से शुरू होती है कहानी

-फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत राजस्‍थान के एक छोटे से रेलवे स्‍टेशन से होती है। वहां एक मासूम सोती हुई बच्‍ची का अपहरण कर लिया जाता है। उसकी मां बच्‍ची के गायब होते ही चीख उठती है। वहां दो भाई भी हैं, जो उस महिला की मदद के लिए आगे आते हैं। इसके बाद पुलिस पहुंचती है। बच्‍ची की तलाश शुरू होती है, लेकिन इसके बाद कहानी में एक अलग तरह का ट्विस्‍ट आ जाता है।

-ट्रेलर में देखा जा सकता है कि दोनों भाई जहां उस महिला की मदद के लिए अपनी काली एसयूवी में दर-दर भटकने लगते हैं, वहीं पुलिस के वायरलेस पर एक मैसेज आता है। कहानी पलट जाती है और अब दोनों भाई और उस महिला पर ही बच्‍चा चोरी करने के आरोप लग जाता है। धीरे-धीरे पूरा गांव दोनों भाइयों के पीछे पड़ जाता है।

-भरोसा इस कदर डगमगाता है कि उस महिला पर भी सवाल उठने लगते हैं कि वह उस बच्ची की मां है या नहीं। इस पूरे ड्रामे के पीछे एक भयानक विलेन भी है। फिल्म ता ट्रेलर देखकर इसके पीछे के रोमांच का साफ पता चल रहा है।

वेनिस फिल्‍म फेस्‍ट‍िवल में हो चुका है फिल्म का प्रीमियर

-जानकारी के अनुसार वेनिस फिल्‍म फेस्‍ट‍िवल में इस फिल्‍म का प्र‍ीमियर हुआ था, जहां दर्शकों ने इसे स्‍टैंडिंग ओवेशन दिया था। फिल्म 'स्‍टोलन' को वेनिस फिल्म फेस्टिवल के साथ साथ बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया था। वहां इसे बेस्‍ट डायरेक्‍टर, बेस्‍ट सिनेमेटोग्राफी और बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का अवॉर्ड मि चुका है।

-इसके अलावा जापान के स्किप सिटी इंटरनेशनल डी-सिनेमा फेस्टिवल में इसे बेस्‍ट फिल्म और बेस्‍ट डायरेक्‍टर का पुरस्कार भी मिला था। इसके अलावा ज्यूरिख फिल्म फेस्टिवल में भी 'स्टोलन' को खूब तारीफ मिली थी। भारत में इस फिल्म का प्रीमियर जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में हुआ था और बाद में इसे 28वें केरल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया था।

कब और कहां देख सकेंगे फिल्म 'स्टोलन'

फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। जानकारी के अनुसार फिल्म 'स्टोलन' का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आगामी 4 जून 2025 को होगा। इसे दुनियाभर के 240 से अधिक देशों में रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि इस शानदार फिल्म को देखने के लिए आपके पास अमेजन प्राइम वीडियो का सब्‍सक्र‍िप्‍शन होना जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+