एस एस राजमौली ने रणबीर कपूर की 'रामायण' को मायथोलॉजी बताई, सोशल मीडिया पर क्लास लगा दी
एसएस राजामौली अपनी आने वाली फिल्म 'वाराणसी' के प्रमोशन के दौरान दिए गए एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने 'रामायण' को मायथोलॉजी (पौराणिक कथा) बताया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

राजामौली के इस बयान के बाद कई यूजर्स नाराज़ हो गए। लोगों का कहना है कि वह खुद को नास्तिक बताते हैं, लेकिन उनकी फिल्मों की कहानियां रामायण से प्रेरित होती हैं। ऐसे में रामायण को मायथोलॉजी कहना कई लोगों को गलत लगा।
पहले भी विवादों में रही है 'वाराणसी'
यह पहली बार नहीं है जब फिल्म 'वाराणसी' को लेकर विवाद हुआ हो। इससे पहले भगवान हनुमान पर की गई टिप्पणी के चलते राजामौली के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। अब रामायण को पौराणिक कथा कहने पर एक बार फिर आलोचना शुरू हो गई है।
इंटरव्यू में क्या कहा राजामौली ने?
एक इंटरनेशनल मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में राजामौली ने फिल्म के मायथोलॉजिकल हिस्से पर बात करते हुए कहा, फिल्म में करीब 25 मिनट का सीक्वेंस पौराणिक काल में सेट है। उन्होंने यह भी कहा कि इस हिस्से में उन्हें रामायण के एक भाग को नए तरीके से दिखाने का मौका मिला है। कई यूजर्स का कहना है कि रामायण को इतिहास की जगह मायथोलॉजी कहना गलत है। एक यूजर ने लिखा कि राजामौली जानबूझकर ऐसे बयान देते हैं और फिर इन्हीं विषयों पर फिल्में बनाकर पैसा कमाते हैं।
कुछ लोग राजामौली के समर्थन में भी
हालांकि, सभी लोग उनके खिलाफ नहीं हैं। कुछ यूजर्स का मानना है कि भारतीय इतिहास में कई पौराणिक कथाएं हैं और शायद राजामौली उसी संदर्भ में बात कर रहे थे। उनका कहना है कि राजामौली की फिल्में भारत को गलत तरीके से पेश नहीं करतीं।
क्या जानबूझकर बयान देकर चर्चा बटोरते हैं?
सोशल मीडिया पर एक वर्ग का यह भी कहना है कि राजामौली ऐसे बयान जानबूझकर देते हैं, ताकि फिल्म को लेकर विवाद हो और चर्चा बढ़े। कुछ यूजर्स ने यहां तक कहा कि रामायण से जुड़ा कंटेंट न हो तो फिल्म इतनी बड़ी कमाई नहीं कर पाएगी।
पुराने बयान से भी मचा था हंगामा
'वाराणसी' के टीज़र लॉन्च के दौरान भी राजामौली का एक बयान विवादों में रहा था। उन्होंने कहा था कि उन्हें भगवान पर ज्यादा विश्वास नहीं है और तकनीकी गड़बड़ी के वक्त उन्होंने भगवान पर नाराज़गी जताई थी। इस बयान पर भी काफी बवाल हुआ था।
कैसी फिल्म है 'वाराणसी'?
'वाराणसी' एक साइंस-फिक्शन फिल्म है, जिसकी कहानी अलग-अलग समय काल में फैली हुई है। फिल्म का बड़ा हिस्सा त्रेतायुग पर आधारित है, जो रामायण का समय माना जाता है।
इस फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।












Click it and Unblock the Notifications