पति की मौत से टूट गई थीं SRK की ये हसीना, एक साथ खाई ढेरों पिल्स और फिर... रोंगटे खड़े कर देगी आपबीती

Vidya Malvade: बॉलीवुड हसीनाओं के कई राज ऐसे हैं, जिनके बारे में फैंस बेहद कम ही जानते होंगे। ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी आपबीती सुनाई तो हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। अभिनेत्री की जिंदगी की दर्दनाक कहानी सुन हर कोई ये सोचने पर मजबूर हो गया कि भला कुदरत भी किसी एक इंसान को इतना दर्द कैसे दे सकती है।

इस एक्ट्रेस के पति की साल 2000 में प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी। पति अरविंद सिंह बग्गा की मौत ने अभिनेत्री को बुरी तरह से तोड़कर रख दिया था। एक्ट्रेस ने सोच लिया था कि वे भी अपने पति के पास ही चली जाएंगी। फिर उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की होगी।

Vidya Malvade

हम बात कर रहे हैं विद्या मालवडे की । वहीं विद्या जो चकदे फिल्म में शाहरुख खान के साथ नजर आ चुकी हैं। विद्या और भी कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। पति की मौत के बाद एक्ट्रेस ने डायरेक्टर संजय डायमा संग दूसरी शादी की थी।

सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में जब विद्या ने अपनी जिंदगी के दर्द भरे पन्नों को खोला तो हर कोई हैरान रह गया। एक्ट्रेस ने बताया कि एक दफा उनकी जिंदगी इतनी दर्द से भर गई थी कि उन्होंने सुसाइड करने की ठान ली थी। विद्या कहती हैं कि तब वे भी एयरहॉस्टेस थीं।

विद्या को जब पता चला कि कंपनी ने कहा कि आप अगली फ्लाइट लेकर फ्रैंकफर्ट चली जाइये। एक्ट्रेस को जब अपने पति की मौत का पता चला तो वे होश में नहीं थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा था कि ये सब क्या हो रहा है। मैंने किसी से भी कुछ नहीं कहा और मैं चुपचाप घर आ गई।

अभिनेत्री ने कहा कि मेरी फैमिली मुझे घेरे रखती थी। मैं अकेली कहीं ना जाऊं इस बात का वे खास ख्याल रखते थे। इसके बाद वे डिप्रेशन से घिरती चली गईं। उनकी ये शिकायत थी कि पति सबके सपने में आते हैं तो उनके क्यों नहीं। फिर विद्या ने सोचा कि पति सपने में नहीं आ रहे हैं तो मैं ही उनके पास चली जाती हूं।

इसके बाद वे किसी तरह परिवार की नजरों से बचते हुए मेडिकल स्टोर गईं और खूब सारी नींद की गोलियां ले लीं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पापा रूम में आए और उनसे खूब बातें करने लगे। पापा ने हंसाने की बहुत कोशिश की।

एक्ट्रेस ने कहा कि तब उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि जाहिर सी बात है पति से उन्हें बहुत प्यार था मगर वे मां बाप के साथ गलत नहीं कर सकतीं। वो भी तो उसने कितना प्यार करते हैं। इसके बाद सुसाइड करने का ख्याल उन्होंने अपने दिमाग से निकाल दिया।

बताते चलें कि विद्या साल शाहरुख खान के साथ फिल्म चक दे में दिखी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+