क्या श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर सिंगर एपी ढिल्लों को कर रही हैं डेट? जानें कौन हैं ये शख्स
AP Dhillon and Khushi Kapoor: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअसल खुशी कपूर जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में एकसाथ कई स्टार किड्स नजर आने वालें हैं। इसी बीच खुशी कपूर की पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के साथ डेटिंग की अफवाहें भी उड़ रही हैं। सोशल मीडिया पर खुशी कपूर और सिंगर एपी ढिल्लों को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। लोग जानना चाहते हैं कि क्या सच में खुशी कपूर का एपी ढिल्लों के साथ अफेयर चल रहा है। आइए आपको बताते हैं कौन हैं एपी ढिल्लों और कैसे शुरू हुई इस डेटिंग की बात।
कौन हैं एपी ढिल्लों
अमृतपाल सिंह ढिल्लों जिन्हें एपी ढिल्लों के नाम से भी जाना जाता है, एक इंडो-कनाडाई सिंगर, रैपर और पंजाबी संगीत से जुड़े म्यूजिशियन हैं। एपी ढिल्लों का जन्म साल 1993 में पंजाब के गुरदासपुर में एक सिख परिवार में हुआ था। उन्होंने बाबा कुमा सिंह जी इंजीनियरिंग कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई की है। इसके बाद एपी ढिल्लों ने ब्रिटिश कोलंबिया के कैमोसुन कॉलेज से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और मैनेजमेंट में डिप्लोमा किया है । फिलहाल वह रन-अप रिकॉर्ड्स के लिए काम करते हुए कनाडा के विक्टोरिया में रहते हैं।

एपी ढिल्लों के करियर की शुरुआत
एपी ढिल्लों ने अपने करियर की शुरुआत साल 2019 में 'फेक' और 'फरार' सॉन्ग से की थी। हाल ही में एपी ढिल्लों ने शिंदा काहलों के साथ अपने नए सिंगल 'ट्रू स्टोरीज' के लिरिक्स में खुशू कपूर के नाम का जिक्र किया, जिसके बाद इंटरनेट पर तहलका मच गया है। गाने में सिगंर को ये कहते हुए सुना जा सकता है, 'जदों हस्से तन लागे तू खुशी कपूर', जिसका मतलब है 'जब आप हंसते हैं, तो आप खुशी कपूर की तरह दिखते हैं।' गाने के इस बोल ने लोगों को चौंका दिया है और कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों पहले से ही डेटिंग कर रहे हैं।
एपी ढिल्लों-खुशी कपूर की डेटिंग
इस खबर के फैलने के बाद से एपी ढिल्लों और खुशी कपूर ने इस बारे में कोई बात नहीं की है। आपको बता दें कि एपी ढिल्लों ने हाल ही में नीता मुकेश अंबानी कल्चरर सेंटर की ओपनिंग सेरेमनी में भी परफॉर्म किया था। बाद में, उन्होंने लोलापालूजा के लिए मुंबई में भी परफॉर्म किया था। जानकारी के अनुसार एपी ढिल्लों मे दिसंबर 2021 में एक म्यूजिक कंसर्ट किया था, जिसमें जाह्नवी कपूर ने भी हिस्सा लिया था।












Click it and Unblock the Notifications