Sridevi Birth Anniversary: इस एक्टर संग श्रीदेवी ने गुपचुप कर ली थी शादी, मैरिज से पहले हो गई थीं प्रेग्नेंट

साल 1984 में श्रीदेवी और एक्टर मिथुन चक्रवर्ती फिल्म 'जाग उठा इंसान' में साथ नजर आए थे। कहा जाता है कि इस फिल्म के दौरान ही दोनों में प्यार हो गया था

मुंबई, 13 अगस्तः बॉलीवुड इंडस्टी की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक श्रीदेवी ने अचानक ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था लेकिन अपनी एक्टिंग के चलते आज भी वह लोगों के दिलों में बसी हुई हैं। दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 में तमिलनाडु में हुआ था। श्रीदेवी ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना एक्टिंग करियर शुरू कर दिया था। हिंदी सिनेमा के अलावा उन्होंने तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जादू चलाया था। श्रीदेवी ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग के दम पर काफी सक्सेस हासिल की थी। आइए आज उनके जन्म दिवस पर बताते हैं उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जो आपको शायद ही पता हों।

Recommended Video

    Sridevi Birth Anniversary: जानिए कितनी करोड़ की मालकिन थी श्रीदेवी | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment
    श्रीदेवी का शानदार एक्टिंग करियर

    श्रीदेवी का शानदार एक्टिंग करियर

    आपको बता दें कि श्रीदेवी का असली नाम श्री अम्मा अयपन्न यंगर था, लेकिन फिल्मों में आने बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी ने महज 4 साल की उम्र से एक्टिंग शुरू कर दी थी। श्रीदेवी ने अपना फिल्मी करियर एक तमिल फिल्म में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप काम करके शुरू किया था। श्रीदेवी ने तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी फिल्मो में जमकर काम किया है। वहीं श्रीदेवी ने बॉलीवुड की फिल्म 'जूली' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था।

    'मिस चांदनी' के नाम से पुकारने लगे थे फैंस

    श्रीदेवी ने अपने करियर में कई मशहूर एक्टरों के साथ काम किया है। उनकी जोड़ी अनिल कपूर और जितेंद्र के साथ काफी हिट साबित हुई थी। जानकारी के अनुसार जितेंद्र के साथ श्रीदेवी ने 16 फिल्मों में काम किया था, जिनमें 13 सुपरहिट थीं और तीन फ्लॉप। श्रीदेवी ने धर्मेंद्र और उनके बेटे सनी देओल के साथ भी काम किया है। श्रीदेवी को उनके फैन्स 'चांदनी' और 'हवा-हवाई गर्ल' कहकर भी पुकारते थे।

    मिथुन के साथ गुपचुप रचाई थी शादी

    खबर है कि साल 1984 में श्रीदेवी और एक्टर मिथुन चक्रवर्ती फिल्म 'जाग उठा इंसान' में साथ नजर आए थे। कहा जाता है कि इस फिल्म के दौरान ही दोनों में प्यार हो गया था और फिर उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। लेकिन ये शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई। साल 1988 में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। बताया जाता है कि इसकी वजह मिथुन का पहले से शादीशुदा होना था और उनकी पत्नी योगिता बाली को इस शादी के के बारे में पता चल गया था।

    शादी से पहले ही श्रीदेवी हो गई थीं प्रेग्नेंट

    इसके बाद श्रीदेवी फिल्म मेकर बोनी कपूर के घर पर रहने लगी थीं। दरअसल बोनी कपूर की पत्नी मोना कपूर श्रीदेवी की बहुत अच्छी दोस्त थीं। श्रीदेवी ने बोनी कपूर को राखी तक बांधी थी। फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के दौरान बोनी कपूर और श्रीदेवी के बीच प्यार शुरू हो गया। इस फिल्म के बाद बोनी कपूर और श्रीदेवी ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया। बोनी कपूर ने श्रीदेवी को अपने दिल की बात बता दी थी। एक दिन मोना कपूर को पता चल गया कि श्रीदेवी प्रेग्नेंट हैं तो वह हैरान रह गईं।

    1996 में की थी बोनी कपूर से शादी

    इसके बाद मोना कपूर और बोनी कपूर ने तलाक ले लिया। साल 1996 में बोनी कपूर ने अपने प्यार श्रीदेवी से मंदिर में शादी कर ली थी। जब श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी हुई थी तब श्रीदेवी प्रेग्नेंट थीं। लोगों ने श्रीदेवी को 'घर तोड़ने वाली' का टैग भी दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+