ओडिशा की Sriya Lenka 18 साल की उम्र में बनीं भारत की पहली के-पॉप स्टार

ओडिशा की रहने वाली श्रिया लेंका महज 18 साल की उम्र में भारत की पहली के-पॉप स्टार बन गई हैं। के-पॉप के नए ग्रुप ब्लैकस्वॉन में उन्होंने अपनी जगह बना ली है।

मुंबई, 28 मई: ओडिशा की 18 वर्षीय श्रिया लेंका भारत की पहली के-पॉप कलाकार बन गई हैं। श्रिया पॉप कलाकार बनकर अब भारत का नाम विदेश में भी रौशन करेंगी। श्रिया लेंका को ब्राजील की गैब्रिएला डाल्सिन के साथ कोरियाई पॉप बैंड ब्लैकस्वान का हिस्सा बनने के लिए चुना गया है।

Sriya Lenka

ऐसे हुआ श्रिया लंका का सेलेक्शन
आपको बता दें कि, नवंबर 2020 में कोरियाई पॉप बैंड ब्लैकस्वॉन के सबसे पुराने सदस्य ने ग्रुप छोड़ दिया था। जिसके बाद इस ग्रुप के प्रमोटर डीआर म्यूजिक ने पिछले साल 2021 में उनकी जगह के लिए ग्लोबली ऑडिशन का आयोजन किया। इस ऑडिशन में श्रिया और ब्राजीलियन लड़की गैब्रिएला डाल्सिन को चुना गया। लेकिन, खास बात ये है कि, डीआर म्यूजिक को सिर्फ एक मेंबर की जरूरत थी। इसके बावजूद उन्होंने श्रिया और गैब्रिएला को चुना और उनके नामों की घोषणा की।

डीआर म्यूजिक ने किया पोस्ट शेयर
इस ग्रुप ने दोनों का चुनाव करने की घोषणा सोशल मीडिया पर की। पोस्ट में कैप्शन शेयर कर लिखा, "श्रिया और गाबी सिग्रस की पहली जेनरेशन हैं, जिन्हें जल्द ही पेश किया जाएगा। सिग्रस प्रोजेक्ट आगे भी जारी रहेगा"।

श्रिया लंका के परिवार में खुशी की लहर
बता दें कि, श्रिया लेंका का जन्म साल 2003 में राउरकेला में हुआ था। उन्होंने महज 12 साल की उम्र में ओडिशी क्लासिकल डांस के साथ-साथ फ्रीस्टाइल, हिप-हॉप और कंटेंपरेरी डांस सीखा था। श्रिया की इस सफलता के उनके परिवार वालों की खुशी का ठिकाना नहीं हैं। श्रिया ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए दिन रात मेहनत की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+