Squid Game 2: इस दिन शुरू होने वाला है खौफ का खेल, 'स्क्विड गेम 2' का धमाकेदार टीजर रिलीज

Squid Game 2: साउथ कोरियन वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' ने ओटीटी की दुनिया में धूम मचा दी थी। साल 2021 में जब वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी, तब इस शो ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

'स्क्विड गेम 2' का टीजर रिलीज
बचपन में खेले गए गेम्स को इस शो में दिखाया गया था, लेकिन उन्हें खेलने का तरीका कुछ ऐसा था कि देखकर लोगों की रूह कांप गई थी। पहले सीजन के बाद से इस सीरीज के फैंस बड़ी ही बेसब्री से इसके दूसरे सीजन के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

squid game 2

'स्क्विड गेम 2' के रिलीज डेट की घोषणा
इसी बीच खबर है कि एक बार फिर से खौफ का खेल शुरू होने वाला है। 'स्क्विड गेम 2' के टीजर के साथ ही इस वेबस सीरीज के रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। सीरीज के मेकर्स ने ये भी बताया है कि इसका आखिरी और तीसरा सीजन साल 2025 में रिलीज किए जाएगा।

तीसरा सीजन साल 2025 में रिलीज किया जाएगा
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' के मेकर्स ने जानकारी दी है कि इसका दूसरा सीजन आगामी 26 दिसंबर 2024 से स्ट्रीम होगा। वहीं सीरीज का आखिरी और तीसरा सीजन साल 2025 में रिलीज किया जाएगा। 'स्क्विड गेम' के डायरेक्टर, लेखक और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर ह्वांग डोंग-ह्युक ने खुद इस बात की जानकारी दी है।

सीरीज के डायरेक्टर ने कही ऐसी बात
ह्वांग डोंग-ह्युक ने कहा है- पहले सीजन को रिलीज हुए करीब तीन साल हो गए हैं। इस वेब सीरीज के सीजन 1 को दुनिया भर में पसंद किया गया था। अब मैं सीजन 2 की तारीख की घोषणा करने और सीजन 3 यानी फाइनल सीजन की खबर शेयर करते हुए काफी उत्साहित हूं। मुझे यकीन है कि दूसरा सीजन भी आप लोगों को खूब पसंद आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+