दुबई के खालिद अल अमेरी की बेगम बनने वाली हैं साउथ की ये फेमस एक्ट्रेस, यूट्यूबर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Khalid Al Ameri and Sunaina: दुबई के रहने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर खालिद अल अमेरी और साउथ की फेमस एक्ट्रेस सुनैना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि खालिद अल अमेरी और सुनैना ने सगाई कर ली है।
खालिद अल अमेरी और सुनैना की सगाई
कपल की सगाई की खबर से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस सुनैना ने पिछले महीने ही सोशल मीडिया पर 'मिस्ट्री मैन' का हाथ थामे हुए एक फोटो शेयर की थी, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि उनकी एंगेजमेंट हो गई है। अब दावा किया जा रहा है कि वो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर खालिद के साथ जल्द ही शादी करने वाली हैं।

हाथ पकड़े हुए शेयर की तस्वीर
खालिद अल अमेरी और सुनैना की सगाई की खबरें तब वायरल हुईं, जब सुनैना की गत 5 जून की पोस्ट को खालिद ने लाइक किया था। इसके बाद गत 26 जून को खालिद ने एक ऐसी ही फोटो शेयर की, जिसमें दोनों हाथ पकड़े हुए हैं और लड़की की उंगली में हीरे की अंगूठी है। ऐसे में ये बात साफ हो गई है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं।
खालिद ने पहली पत्नी को दे दिया तलाक
आपको बता दें कि खालिद की एक्स वाइफ सलमा मोहम्मद ने गत 1 जुलाई 2024 को नूरअलदीन अलयूसुफ के यूट्यूब चैनल में खुलासा किया है कि उनका और खालिद का तलाक हो गया है। उन्होंने कहा कि 14 फरवरी 2024 को उन दोनों का तलाक हो गया था।
खालिद अल अमेरी ने स्टैनफोर्ड से ग्रेजुएशन किया है
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर खालिद अल अमेरी ने स्टैनफोर्ड से ग्रेजुएशन किया है। उनकी और उनकी पूर्व पत्नी सलमा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग थी। दोनों मिडिल ईस्ट के फेमस इन्फ्लुएंसर हैं। दोनों के लाखों फॉलोअर्स हैं। बताया जाता है कि खालिद की नेटवर्थ करीब 40 करोड़ रुपये के आसपास है।
2008 में सुनैना ने की थी एक्टिंग करियर की शुरुआत
वहीं 35 साल की सुनैना हैदराबाद की रहने वाली हैं। उन्होंने मुख्य रूप से तमिल फिल्मों में काम किया है। साल 2008 में सुनैना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्हें आखिरी बार तमिल क्राइम थ्रिलर फिल्म 'इंस्पेक्टर ऋषि' में देखा गया था, जो मार्च 2024 में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।
चेन्नई में दोस्त से मिलने आते हैं खालिद
खालिद अल अमेरी अक्सर चेन्नई आते रहते हैं और यहां इवेंट्स में भी शामिल होते हैं। वह चेन्नई में रहने वाले यूट्यूबर इरफान के अच्छे दोस्त हैं और पिछले साल उनकी शादी में खालिद भी शामिल हुए थे। इस समय खालिद साउथ के फेमस एक्टर ममूटी सहित कई भारतीय हस्तियों का अपने यूट्यूब चैनल के लिए इंटरव्यू भी ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications