फोटो में दिख रही ये गोलूमोलू बच्ची है आज बड़ी स्टार, एक गाने के ही लेती हैं करोड़ों, पहचाना?

फोटो में दिख रही ये गोलूमोलू बच्ची आज है बड़ी एक्ट्रेस, एक गाने के ही लेती हैं करोड़ों, पहचाना?

मुंबई, 03 मार्च: साउथ इंडस्ट्री की जानीमानी एक्ट्रेस समांथा रूथ प्रभु लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। वो अपनी एक्टिंग के लिए तो जानी ही जाती हैं, सोशल मीडिया पर भी वो काफी स्पष्टता से अपनी बात कहती हैं, जो उनके चाहने वालों को पसंद आता है। कुछ समय पहले आई सुपरहिट फिल्म पुष्पा द राइज में आयटम सॉन्ग 'ओ अंतावा' से तो उन्होंने कमाल ही कर दिया है। समांथा के बचपन की कुछ तस्वीरें हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिनमें समांथा काफी क्यूट लग रही हैं।

मॉडलिंग से फिल्मों में आई हैं रुथ प्रभु

मॉडलिंग से फिल्मों में आई हैं रुथ प्रभु

समांथा ने तेलुगू और तमिल में कई हिट फिल्मों में काम किया है। वो मॉडलिंग में फिल्मों में आई हैं। वहीं एक बेहतरीन डांसर भी हैं। चेन्नई में जन्मी समांथा के बचपन की तस्वीरें देख उनको पहचानना मुश्किल है। हालांकि उनका एटीट्यूड इन फोटोज में भी दिख रहा है।

पुष्पा के गाने के लिए लिए 5 करोड़!

पुष्पा के गाने के लिए लिए 5 करोड़!

समांथा फिल्मों के लिए अच्छीखासी फीस चार्ज करती हैं। वहीं पुष्पा के गाने 'ओ अंतावा' के लिए समांथा रुथ प्रभु की फीस की भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने फिल्म में करीब तीन मिनट के इस आइटम नंबर के लिए पांच करोड़ की फीस ली है। बताया गया है कि उन्होंने ये आयटम नंबर को करने से मना भी कर दिया था। बाद में उनको मनाया गया।

सेक्स पर बयान से मचा दिया था तहलका

सेक्स पर बयान से मचा दिया था तहलका

समांथा अपने डांस और एक्टिंग के लिए तो पहचान रखती ही हैं कई बार अपने बयानों के लिए भी चर्चा पा चुकी हैं। खासतौर से सेक्स को लेकर उनका बयान काफी चर्चित रहा था। एक इंटरव्यू में समांथा से सवाल किया गया था कि उनके लिए खाना अहम या फिर सेक्स? एक दिन के लिए उनसे चुनने को कहा जाए तो वो क्या चुनेंगी? समांथा ने इस पर कहा वह किसी दिन बिना खाना खाए रहने के लिए भी तैयार हैं लेकिन सेक्स के बिना नहीं।

निजी जंदगी को लेकर भी चर्चा में रहीं

निजी जंदगी को लेकर भी चर्चा में रहीं

समांथा रुथप्रभु ने बीते साल अक्टूबर में एक्टर नागा चैतन्य के साथ अपनी शादी खत्म करने का ऐलान किया था। समांथा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया था कि उन्होंने और नागा ने पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है। उनका ये फैसला काफी चर्चा में रहा। सामंथा और नागा चैतन्य ने 2017 में शादी की थी। शादी के करीब चार साल बाद दोनों अलग हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+