'अगर किसी महिला से सेक्स के लिए पूछना MeToo है, तो मैं यह हर रोज करुंगा', इस एक्टर के बयान पर मचा बवाल
मुंबई। बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक दुनिया में मीटू मूवमेंट ने साल 2018 में बवाल मचा दिया था। इस कैंपेन में कई बड़े नाम सामने आएं। महिलाओं ने अपने साथ हुए उत्पीड़न को लेकर खुलकर बोला। वहीं अब साउथ इंडस्ट्री के इस एक्टर ने विवादित बयान देकर हंगामा मचा दिया। एक्टर और म्यूजिक कंपोजर विनायकन ने महिलाओं को लेकर एक अभद्र टिप्पणी की है, जिसका चौतरफा विरोध हो रहा है।

Metoo मूवमेंट पर दिया बयान
फिल्म Oruthee के प्रमोशन के दौरान एक प्रेस वार्ता में विनायकन ने कहा कि उन्हें मीटू कैंपेन के बारे में नहीं पता। अगर किसी महिला से सेक्स के लिए पूछना मीटू है तो वह आगे भी यह करते रहेंगे।

कहा- सेक्स के लिए पूछना मीटू नहीं
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विनायकन ने कहा, मीटू क्या है? मुझे नहीं पता। यह सब लड़की पर निर्भर करता है। मुझे बताइए, अगर मुझे किसी महिला के साथ सेक्स करना हो तो क्या करूं? अपने जीवन में मैं कम से कम 10 महिलाओं के साथ सेक्स कर चुका हूं।

विनायकन ने कहा- 10 महिलाओं के साथ मैंने सेक्स किया
इसके अलावा विनायकन ने कहा कि मैंने उन 10 महिलाओं से पूछा कि क्या वे मेरे साथ फिजिकल रिलेशन बनाना चाहती हैं। मैं आगे भी पूछता रहूंगा। अगर इसे आप मीटू कहते हैं तो मैं आगे भी करता रहूंगा। किसी महिला ने आजतक मुझसे नहीं पूछा।

साल 2019 में गिरफ्तार भी हुए थे विनायकन
फिल्म Oruthee से ऐक्ट्रेस नव्या नैय्यर कमबैक कर रही हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह भी मौजूद थीं। उनसे लाइव सेशन के दौरान किसी फॉलोअर ने पूछा कि विनायकन ने जब ऐसा बोला तो वह चुप क्यों रहीं। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि वह उस वक्त इस सिचुएशन में नहीं थीं कि अपनी नाराजगी जता पाएं। बता दें कि साल 2019 में विनायकन गिरफ्तार भी हो चुके हैं।

सोशल एक्टिविस्ट को साथ में सोने के लिए पूछा
दरअसल, दलित एक्टिविस्ट मृदुलादेवी ने आरोप लगाया था कि विनायकन ने उनके साथ सोने के लिए पूछा था। मृदुला ने यह भी आरोप लगाया था कि विनायकन उनकी मां से भी फेवर चाहते थे।












Click it and Unblock the Notifications