'बिना समझे बकवास ना लिखें' कैंसर की अफवाह पर चिरंजीवी ने तोड़ी चुप्पी, मीडिया पर निकाला गुस्सा

साउथ सिनेमा के मेगास्टार कहे जाने वाले चिरंजीवी ने हाल ही में कैंसर की खबरों पर मीडिया पर नाराजगी जताई। चिरंजीवी को कैंसर होने की खबर से उनके फैन्स भी टेंशन में आ गए थे।

Chiranjeevi

Chiranjeevi Reacts Cancer Rumours: साउथ एक्टर राम चरण के पिता और मेगास्टार चिरंजीवी अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में मीडिया में इस तरह की खबरें फैली कि चिरंजीवी कैंसर जैसी बीमारी से बाल-बाल बचे हैं। इसके साथ ये खबरे भी चलाई गईं कि चिरंजीवी ने कैंसर का डायगनोज भी करवाया है।

चिरंजीवी कैंसर की खबरों पर जताई नाराजगी
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से चिरंजीवी के कैंसर से पीड़ित होने की खबरें सामने आ रही थी। जिसकी वजह से उनके फैंस काफी चिंतित हो गए थे। लेकिन अब खुद अभिनेता ने इन अफवाहों पर पुर्णविराम लगा दिया। चिरंजीवी ने इन दावों की ना सिर्फ इसकी सच्चाई बताई बल्कि ऐसी खबरें चलाने पर मीडिया पर अपना गुस्सा निकाला।

एक्टर ने मीडिया पर निकाली भड़ास
चिरंजीवी ने अब ट्विटर के जरिए फैंस को जानकारी दी कि उन्हें कैंसर नहीं हुआ था। एक्टर ने लिखा, 'कुछ समय पहले एक कैंसर सेंटर का उद्घाटन करते वक्त मैंने कहा था कि कैंसर के बारे में जागरुकता फैलाना जरूरी है। अगर आप रेगुलर मेडिकल टेस्ट करवाएं तो कैंसर से बच सकते हैं। इसी के चलते मैंने कोलोन स्कोप टेस्ट करवाया। मैंने कहा था कि नॉन-कैंसर पॉलिप्स डिटेक्ट हुए थे और उन्हें निकाल दिया गया। अगर मैं टेस्ट नहीं करवाता तो यह कैंसर बन जाता। इसलिए हर किसी को सावधानी बरतनी चाहिए और टेस्ट करवाने चाहिए। मैंने सिर्फ इतना ही कहा था।'

'कुछ भी बकवास ना लिखें'
चिरंजीवी ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, 'कुछ मीडिया संस्थानों ने इन खबरों को गलत तरीके से पेश किया। उन्होंने इसे सही से नहीं समझ और मुझे कैंसर हो गया और मैं इलाज के कारण बच गया जैसी खबरें चला दीं। जिसकी वजह से फैंस चिंतित हो गए और मुझे सोशल मीडिया पर लाखों मैसेज आने लगे। मैं इन पत्रकारों से अपील करना चाहता हूं कि, इस तरह की झूठी खबरें ना फैलाएं। विषय को समझे बिना बकवास न लिखें।'

चिरंजीवी का वर्कफ्रंट
चिरंजीवी साउथ सिनेमा का बड़ा नाम है। उनकी हर फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब एक्टर जल्द ही फिल्म 'भोला शंकर' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में तमन्ना और कीर्ति सुरेश भी लीड रोल में नजर आएंगी। जो कि, 11 अगस्त 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके अलावा एक्टर इन दिनों अपने अन्य प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+