Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

साउथ इंडियन एक्ट्रेस चेतना राज की प्लास्टिक सर्जरी के बाद हुई मौत, 21 की उम्र करा रही थीं 'फैट फ्री' सर्जरी

साउथ इंडियन एक्ट्रेस चेतना राज की प्लास्टिक सर्जरी कराने से हुई मौत, 21 की उम्र करा रही थीं 'फैट फ्री' सर्जरी

बेंगलुरु, 17 मई: साउथ इंडियन कन्नड़ टेलीविजन एक्ट्रेस चेतना राज का कर्नाटक के बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। चेतना राज 21 साल की थी। बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी के दौरान उनका निधन हुआ है। चेतना राज का कर्नाटक के बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में 'फैट-फ्री' प्लास्टिक सर्जरी के लिए सोमवार, 16 मई को भर्ती कराया गया था। जैसे ही चेतना के फेफड़ों में तरल पदार्थ जमा होने लगा, उनके शरीर में जटिलताएं विकसित हुईं, डॉक्टरों के बचाने के प्रयास के बावजूद उनकी मौत हो गई। उसके माता-पिता ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया और शिकायत दर्ज कराई है।

21 साल की उम्र में 'फैट फ्री' सर्जरी करा रही थीं चेतना राज

21 साल की उम्र में 'फैट फ्री' सर्जरी करा रही थीं चेतना राज

कन्नड़ टेलीविजन अभिनेत्री चेतना राज की बेंगलुरु के राजाजीनगर में शेट्टी के कॉस्मेटिक सेंटर में 'फैट-फ्री' प्लास्टिक सर्जरी कराने का फैसला किया। 16 मई को चेतना अस्पताल में एडमिट हुईं। हालांकि, 'फैट फ्री' सर्जरी योजना के अनुसार नहीं हुई। कथित तौर पर शाम के घंटों के दौरान चेतना राज को अपने स्वास्थ्य में मामूली बदलाव का सामना करना पड़ा क्योंकि उनके फेफड़ों में पानी जमा होने लगा था।

डॉक्टरों की कोशिश के बाद भी नहीं बच पाई चेतना राज

डॉक्टरों की कोशिश के बाद भी नहीं बच पाई चेतना राज

प्लास्टिक सर्जरी करने वाले डॉक्टरों के साथ एनेस्थेटिस्ट मेल्विन चेतना को शाम 5.30 बजे काडे अस्पताल ले गए। वहां जाकर शेट्टी के कॉस्मेटिक सेंटर की टीम ने डॉक्टरों को धमकी दी कि वे चेतना को एक कार्डियक अरेस्ट आए हुए मरीज की तरह ट्रीट करें। हालांकि काडे अस्पताल के डॉक्टरों ने सीपीआर शुरू किया और 45 मिनट की कोशिश के बावजूद चेतना को बचाया नहीं जा सका।

डॉक्टर ने कहा- शेट्टी के कॉस्मेटिक सेंटर को पता था कि एक्ट्रेस की मौत हो चुकी है

डॉक्टर ने कहा- शेट्टी के कॉस्मेटिक सेंटर को पता था कि एक्ट्रेस की मौत हो चुकी है

काडे अस्पताल के आईसीयू इंटेंसिविस्ट डॉक्टर संदीप ने बसवेश्वरनगर थाने के इंस्पेक्टर को दी अपनी शिकायत में कहा था कि चेतना को शाम 6.45 बजे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि शेट्टी के कॉस्मेटिक सेंटर के डॉक्टरों को पता था कि चेतना का पहले ही निधन हो चुका है।

माता-पिता को सर्जरी के बारे में नहीं थी जानकारी

माता-पिता को सर्जरी के बारे में नहीं थी जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेतना ने अपने माता-पिता को सर्जरी के बारे में नहीं बताया। वह अपने दोस्तों के साथ अस्पताल गई थीं। चेतना के परिवार के सदस्य, दोस्त और सहकर्मी उनके निधन की खबर सुनकर सदमे में हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेतना के माता-पिता फिलहाल दावा कर रहे हैं कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण उनकी बेटी की असमय मौत हो गई है।

चेतना के शव का होगा पोस्टमार्टम

चेतना के शव का होगा पोस्टमार्टम

चेतना का शव फिलहाल अस्पताल में है और बाद में पोस्टमॉर्टम के लिए रमैया अस्पताल ले जाया जाएगा। एक्ट्रेस के माता-पिता ने अस्पताल कमेटी के खिलाफ पास के थाने में शिकायत दर्ज करायी है। चेतना ने गीता और दोरेसानी जैसे डेली सोप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

एक्ट्रेस के दुख जताते हुए कहा- आप जैसे हैं, वैसे खुद को स्वीकार करें

एक्ट्रेस के दुख जताते हुए कहा- आप जैसे हैं, वैसे खुद को स्वीकार करें

साउथ अभिनेत्री यमुना श्रीनिदी ने युवा अभिनेत्री चेतना राज की असामयिक मृत्यु पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ईटाइम्स टीवी से बात करते हुए यमुना श्रीनिदी ने कहा, ''एक युवा लड़की के दुखद निधन को सुनकर बहुत दुख हुआ, ये दुर्भाग्यपूर्ण और यह वास्तव में चौंकाने वाली खबर है। प्लास्टिक या कोई कॉस्मेटिक सर्जरी, यह शब्द ही कहता है कि यह कृत्रिम, नकली और प्रकृति के खिलाफ है। इसके बारे में मैं सबसे पहली और सबसे महत्वपूर्ण बात यह कहूंगी कि आप जिस तरह से हैं उसे स्वीकार करें। आप जिस तरह से दिखते हैं, उसके बारे में आश्वस्त महसूस करें। बेहतर दिखने, अच्छा महसूस करने और आत्मविश्वासी होने के सौ अन्य प्राकृतिक और सरल तरीके हैं।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+