Jiah Khan से सूरज पंचोली ने किया था शादी का वादा, मौत से कुछ दिन पहले एक्ट्रेस थीं प्रेग्नेंट
जिया खान सुसाइड मामले में 10 साल बाद फैसला आने वाला है। इस केस में एक्टर सूरज पंचोली पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा था।

Jiah Khan: जिया खान सुसाइड केस में आज यानी 28 अप्रैल को मुंबई की अदालत फाइनल फैसला सुना सकती है। इस मामले में एक्टर सूरज पंचोली पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा था। आइए सूरज और जिया के रिलेशनशिप पर एक नजर डालते हैं।
10 साल पहले जिया ने किया था सुसाइड
3 जून 2013 को जिया खान की लाश उनके अपने घर में लटकी हुई पाई गई थी। एक्ट्रेस ने अपने सुसाइड नोट पर ब्वॉयप्रेंड सूरज पंचोली के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे। लेकिन सुसाइड से पहले दोनों का प्यार परवान चढ़ा हुआ था।
सूरज ने किया था शादी का वादा
जिया खान की मां ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था, सूरज पंचोली ने जिया से शादी का वादा किया था और दोनों साथ में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। यहां तक कि उन्होंने इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को भी दी थी।
सोशल मीडिया से हुई दोस्ती
रिपोर्ट्स की मानें तो जिया और सूरज की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। उस वक्त जिया फ्लॉप होती फिल्मों और अपने पास कोई काम न होने की वजह से परेशान चल रही थीं। ऐसे में सूरज के रूप में उन्हें सहारा मिला। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। एक बार जिया को सूरज ने एयरपोर्ट पर उनकी मां के सामने प्रपोज किया था। हालांकि ये रिश्ता एक्ट्रेस की मां को पसंद नहीं था।
मां ने दी थी सगाई की सलाह
बेटी को सूरज के साथ खुश देख मां राबिया ने दोनों को सगाई करने की सलाह भी दी थी। जिया और सूरज की बढ़ती नजदीकियां उनकी मां को परेशान कर रही थीं। जिया हर छोटी से बड़ी बात सूरज संग शेयर करती थीं। लेकिन सुसाइड से पहले दोनों के बीच दुरियां आने लगी थी।
सुसाइड से पहले जिया थीं प्रेगनेंट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुसाइड से कुछ महीने पहले जिया खान प्रेगनेंट थीं। सूरज ने उन्हें अबॉर्शन के लिए मेडिसिन दी थी। लेकिन मेडिसिन लेने के बाद जिया को तेज ब्लीडिंग हुई। उन्होंने घबराकर सूरज को फोन किया। हालांकि सीबीआई ने केस में इस एंगल से भी जांच की थी लेकिन सूरज ऐसा क्यों किया इसकी कोई जानकारी नहीं दी। खैर अब 10 साल बाद आज इस केस में फाइनल फैसला आ जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications