Jiah Khan Verdit: कोर्ट ने किस आधार पर किया सूरज पंचोली को बरी, जानिए इनसाइड स्टोरी
Jiah Khan: 10 साल पुराने जिया खान मौत के मामले में सूरज पंचोली को सीबीआई कोर्ट ने राहत दी है। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए एक्टर को रिहा कर दिया है। आइये जानते हैं किस आधार पर सूरज की रिहाई हुई।

Jaih Khan case verdict: 10 साल पुराने जिया खान मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने अहम फैसला सुनाते हुए एक्टर सूरज पंचोली को बरी कर दिया है।
सूरज पंचोली हुए बरी
आज 10 साल पुराने जिया खान मौत के मामले पर फैसला सुनाने से पहले सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश एएस सैय्यद ने 20 अप्रैल को मामला सुरक्षित रख दिया था। इसके बाद आज यानी 28 अप्रैल को जिया खान के इस विवादित मामले पर फैसला सूरज पंचोली के पक्ष में आया।
आखिर कैसे एक्टर के पक्ष में आया फैसला?
इस पूरे केस पर सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। न्यायाधीश एएस सैय्यद ने कहा कि 'सबूतों की कमी के कारण आपको 'सूरज पंचोली' दोषी नहीं ठहरा सकती। इसलिए बरी किया जाता है।'
'22 साल के सूरज को...'
जमानत को मंजूर करते हुए अदालत ने कहा कि अभिनेत्री के सुसाइड मामले में अकेले 22 (उस वक्त एक्टर की उम्र) साल के सूरज को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। न्यायमूर्ति साधना जाधव ने कहा कि बेशक एक युवा लड़की का आत्महत्या करना दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन जिस आवेग में जिया होंगी, उसके लिए सूरज को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है।
सूरज ने कहा- 'सच्चाई हमेशा जीतती है'
बताते चलें कि सूरज पंचोली जिया खान के ब्वॉयफ्रेंड थे। सूरज पर जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था। इन सभी आरोपों से 10 साल बाद बरी होने के बाद सूरज पंचोली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। सूरज ने इस पोस्ट पर लिखा है कि सच्चाई हमेशा जीतती है। इसके साथ ही एक्टर ने प्रार्थना करने वाले हाथों का एक इमोजी भी बनाया।
करीबी ने कहा- 'सूरज ने बहुत झेला'
कल यानी 27 अप्रैल को जिया खान मामले पर फैसला आने से पहले एक्टर के किसी करीबी का बयान भी खूब चर्चा में रहा था। 'TOI' की खबर के मुताबिक, करीबी ने कहा था कि सूरज बहुत कुछ झेल चुका है। अगर फैसला उसके पक्ष में नहीं आता तो भी ठीक है और अगर फैसला उसके पक्ष में आता है, तो वो आजाद हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि सूरज कोर्ट के किसी भी फैसले का सम्मान करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications